जैसलमेर

JAISALMER NEWS- यहां इस वजह से बहा दो युवकों का खून, वहां इस युवक की इस करतूत से पुलिस ने किया…

संकेतक बोर्ड से टकराई बाइक, शांतिभंग करने पर एक गिरफ्तार

less than 1 minute read
patrika news

संकेतक बोर्ड से टकराई बाइक, दो युवक हुए घायल, एक जोधपुर रैफर
पोकरण. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 रामदेवरा-फलोदी मार्ग पर मंगलवार की शाम एक मोटरसाइकिल के अचानक सडक़ किनारे स्थित संकेतक बोर्ड से टकरा जाने से दो युवक घायल हो गए। जिसमें से एक गंभीर घायल को जोधपुर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार बाप थानांतर्गत कानासर निवासी सुखराम (28) पुत्र बाबूराम विश्रोई व सियाणा कोलायत निवासी किशनसिंह (25) पुत्र पृथ्वीसिंह रामदेवरा से फलोदी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रामदेवरा से कुछ दूरी पर सामने से आ रहे एक वाहन से बचाने के लिए बाइक को सडक़ से नीचे उतारा। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया तथा बाइक सडक़ किनारे लगे संकेतक बोर्ड से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। यहां से गुजर रहे स्थानीय समाजसेवी हरिसिंह मोडरडी दोनों घायलों को राजकीय अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुखराम को जोधपुर रैफर कर दिया तथा किशनसिंह को छुट्टी दे दी।

ये भी पढ़ें

BREAKING NEWS JAISALMER- सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत, घायलों को लाए जैसलमेर अस्पताल
Published on:
17 Jan 2018 06:33 pm
Also Read
View All