जैसलमेर

जैसलमेर खेल प्रतिभाओं ने दिखाई प्रतिभा, जज्बे को देखकर लगा कुछ ऐसा…..

खेल प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
less than 1 minute read
Jaisalmer Patrika
Patrika news

जैसलमेर. शहर के इंदिरा कॉलोनी स्थित खेल कॉम्पलेक्स में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रतिभा खोज खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन व पुरस्कार समारोह सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में अतिथि के तौर पर उपस्थित नन्दकिशोर शर्मा ने कहा कि लंबे समय बाद स्टेडियम परिसर में खेल कॉम्पलेक्स की अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध है। नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश जीनगर ने कहा कि नगरपरिषद खिलाडिय़ों व खेल कॉम्पलेक्स को सभी सुविधाएॅ उपलब्ध करवाएगी। इस दौरान राज्य जिम्नास्टिक के उपाध्यक्ष विक्रमसिंह नाचना, जिला क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष हिम्मताराम चौधरी व बास्केटलाल संघ के संयुक्त सचिव आशाराम सिन्धी, कंवराजसिंह चौहान, उम्मेदसिंह इणखिया, भाटी हाजी नवाब खां, मांगीलाल सोलंकी राजेन्द्रसिंह चौहान, देवकीनन्दन शर्मा व खिलाडिय़ों के अभिभावक उपस्थित थे।

Published on:
30 Jun 2018 09:01 pm