जैसलमेर

जैसलमेर: आंधियों से हारा पारा, टूटा गर्मी का गुरुर

थार के तपते रेगिस्तान में जहां गर्मी हर रोज़ नया रिकॉर्ड छू रही थी, वहीं अब तेज़ आंधियों ने उसका गुरुर तोड़ दिया है।
less than 1 minute read
May 04, 2025
Feature image

थार के तपते रेगिस्तान में जहां गर्मी हर रोज़ नया रिकॉर्ड छू रही थी, वहीं अब तेज़ आंधियों ने उसका गुरुर तोड़ दिया है। बीते दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई, पर इस गिरावट के साथ ही जन-जीवन ने एक नई चुनौती का सामना करना शुरू कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 28.2 डिग्री था। अगले ही दिन यानी रविवार को यह घटकर 39.6 डिग्री अधिकतम और 23.2 डिग्री न्यूनतम रह गया। तापमान की यह नरमी सुनने में सुकून देती है, लेकिन तेज़ और आंधियों ने हालात बिगाड़ दिए। जैसलमेर शहर और आस-पास के इलाकों में शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक तेज हवाएं चलती रहीं। धूल ने आसमान को ढक दिया। कुछ स्थानों पर पेड़ उखड़े और पुराने होर्डिंग्स हवा में लहराते हुए गिर पड़े। कई स्थानों पर में बिजली गुल रही और जलापूर्ति भी प्रभावित हुई।

Published on:
04 May 2025 08:09 pm