Jaisalmer video- ऐसा क्या हुआ जो कार्यालयों में पसरा सन्नाटा

-मंत्रालयिक कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश से कार्यालयों में दूसरे दिन भी पसरा सन्नाटा

2 min read
Aug 10, 2017
जैसलमेर जिला परिषद कार्यालय में पसरा सन्नाटा।


जैसलमेर/strong>. राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर चार दिवसीय सामूहिक अवकाश के दूसरे दिन भी जिले के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी सामुहिक अवकाश पर रहे। इस दौरान सभी राजकीय कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा तथा उनसे संबंधित समस्त कार्य बाधित रहा। जिला प्रवक्ता यादव पुरोहित ने बताया कि सरकार की हठधर्मिता के कारण मंत्रालयिक कर्मचारी अगले दो दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। बुधवार सुबह जिला चिकित्सालय के बाहर स्थित महावीर पार्क में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने वरिष्ठ कर्मचारी नेता दलपतसिंह जिलाधीश कार्यालय की अध्यक्षता में मीटिंग की, जिसमें राजस्थान के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के निधन पर शोक व्यक्त किया। कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में कर्मचारी नेता भल्लाराम ने स्व. जाट को कर्मचारियों का हितैषी बताते हुए उनके निधन को अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभा के बाद मंत्रालयिक कर्मचारी कपिल थानवी, राजेश शर्मा, रामस्वरूप व कमलसिंह की अगुवाई में इन्दिरा गांधी नहर परियोजना कार्यालयों में मंत्रालयिक कर्मचारियों से सम्पर्क के लिए रवाना हुए। अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता इन्दिरा गांधी नहर परियोजना कार्यालय के परिसर में उपस्थित कर्मचारियों मनोज भीमवाल, सम्पतलाल, जितेन्द्रसिंह, मोहम्म्द जाबिर, मानसिंह, मुल्तानाराम, हरिदान, नखतमल इत्यादि ने मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष दिनेश रंगा एवं जिला महामंत्री मुलषंकर बिस्सा का स्वागत किया। इस दौरान सामूहिक अवकाश प्रपत्र संबंधित कार्यालय अध्यक्ष को प्रस्तुत किए।
मौन जुलूस
मंत्रालयिक महासंघ की ओर से जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर मौन जुलूस निकालने का निर्णय किया। इसको लेकर सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों को गुरूवार को सुबह 10 बजे जिला चिकित्सालय के बाहर स्थित महावीर पार्क में उपस्थित होने का आह्वान किया।
पोकरण उपखण्ड में कर्मचारियों ने जलाई होली
राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर उपखंड पोकरण के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भी सामूहिक अवकाश के दूसरे दिन उपखण्ड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मंत्रालयिक कर्मचारियों की ग्रेड पे 3600, सचिवालय के समान वेतन भत्ते एवं वर्तमान में किए गए वेतन वृद्धि स्थगन आदेशों की तीन सूत्री मांगों के समर्थन में राज्य सरकार की ओर से किए गए आदेशों की होली जलाई।

ये भी पढ़ें

Jaisalmer video- ग्रामीणों की परिवेदना सुन कलक्टर ने कहा अब हटेगा…
Published on:
10 Aug 2017 10:01 pm
Also Read
View All