Jaisalmer video- ग्रामीणों की परिवेदना सुन कलक्टर ने कहा अब हटेगा…

बींजराज तला कटाण मार्ग से हटेगा अतिक्रमण-पोछीणा में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों ने बयां की परिवेदनाएं

3 min read
Aug 10, 2017
. जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने जिला मुख्यालय से करीब 140 किलोमीटर दूर सीमावर्ती ग्रामपंचायत पोछीणा में रात्रि चौपाल के दौरान सरहद के बाशिंदों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में 115 बीपीएल परिवारों के यहां पशुबाड़ा स्वीकृत कराने, बींजराज का तला से पोछीणा सीधे 3 किलोमीटर कटाण मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाने, किसानों के अनुदानित जल हौज की स्वीकृति दिलाने की बात कही। जिला कलक्टर मीना ने रात्रि चौपाल के दौरान वार्ड पंच स्वरूपसिंह के साथ ही ग्रामीणों से मुख्य समस्याओं की जानकारी ली तो उन्होंने पोछीणा में भूमिहीन लोगों को भूमि आवंटन कराने, विशेष श्रेणी में कृषि नलकूपों को विद्युत कनेेक्शन कराने, महानरेगा में रोजगार दिलाने, बींजराज तला को ग्रेवल सडक से जोंडऩे, पशु चिकित्सा की सुविधा एवं पशुधन सहायक लगाने, सीमा तारबंदी के पास जिन खातेदारों की भूमि उसका हस्तान्तरण कर पोछीणा में भूमि आवंटन कराने की मांग रखी। रात्रि चौपाल में उपखण्ड अधिकारी हंसमुख कुमार, विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई, नायाब तहसीलदार भागीरथसिंह चारण, वार्ड पंच स्वरूपसिंह, समाजसेवी खुमानसिंह, जितेन्द्र कुमार, सुमेरसिंह सोढ़ा **** बड़ी संख्या में ग्रामीण व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

हटा दो अतिक्रमण

चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि पोछीणा आने वाला कटाण मार्ग जो सीधे रूप से 3 किलोमीटर एवं घूमकर आने से 10 किलोमीटर वहां पर लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से विद्यार्थियों को लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है। जिला कलक्टर ने इसे गंभीरता से लिया। उपखण्ड अधिकारी एवं नायाब तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे तत्काल इसकी पैमाईश कर अतिक्रमण हटा दें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राजकीय भूमि पर कही भी अतिक्रमण नहीं करें।

यह भी पढ़ें-

‘कार्यों की गुणवता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत’
-बीएडीपी में 2016-17 के स्वीकृत कार्यों को 31 अक्टूबर तक पूर्ण कराने की हिदायत
जैसलमेर. जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्यक्रम से जुड़े लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को वर्ष 2016-17 के बकाया कार्यों को 31 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने को कहा है। उन्होंने हिदायत दी कि बीएडीपी को गंभीरता से लें व सभी स्वीकृत कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराएं। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि कार्य में देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्य में देरी होने पर संबंधित एजेन्सी को नोटिस भी जारी किए जाएंगे।
आधारभूत सुविधाएं विकसित करें
जिला कलक्टर मीना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित बीएडीपी की समीक्षा बैठक में यह बात कही। उन्होंने बीएडीपी में विशेष रूप से आमजन से जुड़े पेयजल, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे इसमें विशेष रूचि दिखाकर कार्यो को निर्धारित की गई समय सीमा में पूर्ण कराएं। उन्होंनें बैठक में वर्ष 2014-15, 2015-16 एवं 2016-17 के कार्यों की प्रगति की लाइन डिपार्टमेन्ट वार विस्तार से समीक्षा की और कार्य में देरी पर असंतोष जताया। जिला कलक्टर ने तीनों विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वर्ष 2016-17 तक के सभी कार्यों को 31 अक्टूबर तक पूर्ण करवाकर पूर्णता प्रमाण पत्र पेश करें। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी के अधिकारियों को बीएडीपी के कार्यो की गुणवता पर विशेष ध्यान रखने और उसकी प्रभावी मॉनेटरिंग करने की बात कही है।
सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के कार्यो को समय पर पूर्ण कराएं
जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने सांसद एवं विधायक स्थानीय विकास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकास अधिकारियों के साथ ही अन्य लाइन डिपार्टमेंट को निर्देश दिए कि वे इस योजना में वर्ष 2015-16 एवं 2016-17 तक के सभी कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण करवा दें इसमे किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतें। उन्होंने वर्षवार कार्यो की प्रगति की समीक्षा की तो ध्यान में आया कि कुछ कार्यो की स्वीकृति के बाद राषि प्रदान करने के बाद भी कार्य चालू नहीं हुए तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया एवं विकास अधिकारी जैसलमेर को जिन 19 मामलों में वसूली प्रस्तावित की गई है, ऐसे मामलों में संबंधित ग्रामसेवक एवं सरपंच के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाने को कहा है।

ये भी पढ़ें

Jaisalmer photos- कांग्रेस ने क्रांति दिवस पर किया इस नई क्रांति का आगाज
Published on:
10 Aug 2017 11:30 am
Also Read
View All