23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota School Time Change: गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, कलक्टर के आदेश जारी

Collector Order Of School Time Change: भीषण गर्मी को देखते हुए जयपुर में भी सोमवार से स्कूलों के समय में बदलाव लागू किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सुबह के समय पढ़ाई होने से बच्चों को लू और तेज धूप से राहत मिलेगी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Apr 23, 2026

School Time Change

Photo: AI

Rajasthan School Timing: कोटा जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर ने ये अहम निर्णय लिया है।

ये है स्कूलों का नया समय

जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह नई व्यवस्था शनिवार से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी।

विद्यार्थियों की सुरक्षा पर जोर

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय पूरी तरह विद्यार्थियों के हित में लिया गया है। दोपहर के समय तापमान अधिक होने के कारण बच्चों को परेशानी होती है, इसलिए समय को सुबह की ओर शिफ्ट किया गया है। साथ ही सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परिसर में शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि गर्मी से होने वाली दिक्कतों से बचाव हो सके।

केवल स्टूडेंट्स के लिए है ये आदेश

ये आदेश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। स्कूल का शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर कार्य करेगा। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी और बच्चों की सेहत भी सुरक्षित रहेगी।

जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल इस आदेश का पालन करें। यदि कोई स्कूल नियमों की अनदेखी करता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को भी स्कूलों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को समय पर स्कूल भेजें और गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।

जयपुर में भी सोमवार से बदलेगा समय

भीषण गर्मी को देखते हुए जयपुर में भी सोमवार से स्कूलों के समय में बदलाव लागू किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सुबह के समय पढ़ाई होने से बच्चों को लू और तेज धूप से राहत मिलेगी। साथ ही स्कूलों को पर्याप्त पेयजल और जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।