जैसलमेर

तालाब में डूबने से युवक को बचाया गया

- रामसरोवर तालाब की घटना,- नाववालों ने डूबने से बचाया,
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2021, 6:20 PM IST
तालाब में डूबने से युवक को बचाया गया
तालाब में डूबने से युवक को बचाया गया

रामदेवरा। रामदेवरा के ऐतिहासिक रामसरोवर तालाब में गुरुवार सुबह स्नान के दौरान एक युवक डूबने लगा । रामसरोवर में नाव चलाने वालो को युवक डूबता दिखा तो उसे बचाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद डूबते हुए युवक को रामसरोवर से बाहर निकाल कर बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार रामदेवरा के ऐतिहासिक व पवित्र रामसरोवर तालाब में गुरुवार सुबह हरियाणा के फतेहबाद क्षेत्र के आए श्रद्धालुओं के दल में शामिल राजकुमार उम्र 28 साल रामसरोवर तालाब में नहाने के लिए पानी में उतरा। युवक पानी में तैरता हुआ गहराई में चला गया। तैरने के दौरान संतुलन बिगड़ने पर युवक डूबने लगा। डूबते युवक को नाव चलाने वालो ने देख लिया। जिस पर नाव चलाने वाले नरेश,जगदीश,पपु , कन्हैया सभी जाति केवट ने तालाब में डूब रहे युवक को बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद युवक को रामसरोवर तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवक को रामसरोवर तालाब में डूबने से बचाने पर परिजनों ने नाविकों का आभार जताया।
@25 फीट तक भरा हुआ है रामसरोवर -
रामसरोवर तालाब गत दिनों हुई बरसात के कारण अपनी भराव क्षमता 25 फीट तक बरसाती पानी से लबालब भरा हुआ है। ऐसे रामसरोवर तालाब पर आए श्रद्धालुओं को रामसरोवर तालाब के भीतर गहरे पानी में जाने से रोकने,डूबते हुए को बचाने के लिए कोई प्रबंध नहीं है। ऐसे में रामसरोवर तालाब के भीतर डूबने से होने वाले संभावित हादसो को कैसे रोका जाएगा। वही इस ओर जिम्मेदारों ने यदि समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई तो डूबने के हादसे तालाब में हो सकते हैं।

Updated on:
30 Jul 2021, 6:20 PM IST
Published on: