जैसलमेर

JAISALMER NEWS- जानिए होली के बाद क्यों रखती है बहने सूर्य को प्रसन्न करने के लिए यह व्रत

स्वर्णनगरी में अदीत रोटे पर रखे व्रत
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2018, 12:44 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

भाई की सलामति के लिए की सूर्य भगवान की आराधना
जैसलमेर . जैसलमेर में होली पर्व के बाद पहले रविवार को अदीत रोटा पर्व के रूप में मनाया गया। महिलाओं ने अदीत रोटे के व्रत रखे और सूर्यदेव की आराधना कर भाई की सलामति व पीहर कुल की वृद्धि की कामना की। उल्लासमय माहौल के कारण रविवार का दिन रोज की तुलना में अलग ही नजर आया। शहर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में इस पर्व के दौरान काफी उत्साह देखने को मिला। ईष्ट के प्रति अटूट आस्था और मन्नत पूर्ण होने की कामना की। इस दिन ईष्ट की आराधना की खुशी के साथ ही वातावरण में धार्मिक भावना भी झलक रही थी। महिलाओं ने इस धार्मिक पर्व को परम्परागत रीति-रिवाज के साथ मनाया। इस दिन बेटी व बहन पक्ष के सदस्यों को घर बुला भोजन करवाया गया। इस दौरान चक्की से पीसे गए आटे का बड़ा रोट बनाकर उसे घी में डालकर व सेक कर सूर्य नारायण की आराधना की गई। महिलाओं ने नमक का प्रयोग नहीं किया। अदीत रोटा रखने वाली महिलाओं के अनुसार यह पर्व महिलाओं के लिए अन्य पर्वांे से भिन्न है। अन्य पर्व या त्योहार महिलाएं अपने परिजन के साथ घर में ही मनाती है, जबकि यह पर्व वह घर से बाहर अपनी सखियों के साथ मनाती है। इस दिन सूर्य देवता की पूजा-अर्चना कर बहिनें भाई की सलामति व सुख समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करती है।

Updated on:
5 Mar 2018, 12:44 PM IST
Published on: