जैसलमेर

केवि प्रबंधन समिति की बैठक, विकास की भावी रूपरेखा पर चर्चा

केवि प्रबंधन समिति की बैठक, विकास की भावी रूपरेखा पर चर्चा

less than 1 minute read
Sep 30, 2021
केवि प्रबंधन समिति की बैठक, विकास की भावी रूपरेखा पर चर्चा

जैसलमेर. केन्द्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल जैसलमेर के पावन प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई। विद्यालय प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालय उन्नयन की भावी रूपरेखा के लिए समय-समय पर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया जाता है, जिसमें आज गु्रप कैप्टन राहुल शुक्ला की अध्यक्षता में समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में विद्यालय के विकास की चर्चा की गई। समिति की ओर से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया गया। उन्होंने कक्षा- कक्षों, पुस्तकालय कक्ष, संगणक प्रयोगशाला, प्राथमिक संसाधन कक्ष, कार्यालय, मेडिकल कक्ष आदि का अवलोकन किया। समिति ने विद्यालय में चल रहे नव निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति एवं विकास कार्यों की प्रशंसा कर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों को धन्यवाद भी दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से बैठक बताए गए अमूल्य सुझावों एवं मार्गदर्शन के लिए प्राचार्य ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सभी मानद सदस्यों का तहे दिल से आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया ।

Published on:
30 Sept 2021 02:45 pm
Also Read
View All