जैसलमेर

सुविधाओं की कमी से प्रसूताएं परेशान

नोख. गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधाओं की कमी से प्रसूताओं को परेशानी हो रही है।
2 min read
Sep 14, 2018
jaisalmer
सुविधाओं की कमी से प्रसूताएं परेशान

नोख. गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधाओं की कमी से प्रसूताओं को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श पीएचसी का तमगा अवश्य दिया गया है, लेकिन यहां प्रसूताओं के लिए विशेष सुविधाएं नहीं है। विद्युत कटौती के दौरान यहां जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। इन्वर्टर लगा है, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वह बंद हो जाता है। जिससे यहां अंधेरा पसर जाता है। इसी प्रकार अस्पताल में मात्र एक 104 एम्बुलेंस लगी हुई है। जिससे पास स्थित जोधपुर व बीकानेर जिले के गांवों व ढाणियों से प्रसूताओं को अस्पताल लाने व ले जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों को मजबूरन निजी वाहनों से प्रसूताओं को अस्पताल लेकर आना पड़ता है। बावजूद इसके चिकित्सा विभाग की ओर से यहां सुविधाओं के विस्तार को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सतर्कता समिति की बैठक - पाक विस्थापितों को नरेगा में रोजगार मुहैया कराने की हिदायत
जैसलमेर. जिला कलक्टर ओम कसेरा ने अधिकारियों को जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण कर परिवादियों को समय पर राहत पहुंचाने को कहा है। बैठक में समिति स्तर पर दर्ज 9 प्रकरणों पर विस्तार से समीक्षा की गई एवं संबंधित विभागों द्वारा आवष्यक कार्यवाही करने के बाद समिति स्तर से 3 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके स्तर से जो परिवाद निस्तारण योग्य है, उसको तत्काल ही निस्तारण करने की कार्यवाही करें। साथ ही प्रकरणों के संबंध में समय पर पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं एक ही प्रकरण बार-बार बैठक में नहीं आएं, उसी भावना से कार्यवाही सुनिष्चित करें एवं प्रकरण में गुणात्मक निस्तारण की कार्यवाही करें।

दिव्यांगो को कृृत्रिम अंगों का वितरण 20 को
जैसलमेर. विषेष योग्य जन प्रमाणीकरण षिविरों में प्रमाणित किए गए उन दिव्यांगो के कृृत्रिम हाथ,पैर व कैलीपर्स लगाये जाएंगे। सहायक निदेषक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिम्मतसिंह कविया ने बताया कि विशेष योग्य जन प्रमाणीकरण शिविरों में प्रमाणित किए गये उन दिव्यांगो को जिन्होंने पूर्व शिविरों में कृत्रिम हाथ पेैर लगाये जाने के लिए एल्मिको के प्रतिनिधि को अपना नाप दिया था, उन्हें 20 सितम्बर को स्थानीय पूनमसिंह स्टेडियम में अंग उपकरण उपलब्ध लगवाकर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एल्मिको के प्रतिनिधि द्वारा इस आयोजित शिविर में अंग उपकरण लगाए जाएंगे।

Published on:
14 Sept 2018 07:19 pm