26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धड़ल्ले से संचालित हो रहे है ओवरलोड वाहन,नहीं हो रही कार्रवाई

गांव सहित आसपास क्षेत्र में ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से संचालित हो रहे है।

2 min read
Google source verification
jaisalmer

धड़ल्ले से संचालित हो रहे है ओवरलोड वाहन,नहीं हो रही कार्रवाई

नाचना (पोकरण). गांव सहित आसपास क्षेत्र में ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से संचालित हो रहे है। गांव से आसपास ढाणियों, चकों में प्रतिदिन छोटे वाहन संचालित होते है, जो यात्रियों की जान जोखिम में डालकर ओवरलोड यात्रा करवा रहे है। जिससे यहां कभी किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। विशेष रूप से गांव से भारेवाला, बाहला, अवाय, भड़ला, देदासरी, 0 आरडी, 207 आरडी जाने वाली सडक़ों पर प्रतिदिन ओवरलोड वाहन देखे जा सकते है, लेकिन पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे उनके हौसले बुलंद हो रहे है।

प्राथमिकता से राहत पहुंचाने की जरूरत
जैसलमेर. जिला कलक्टर ओम कसेरा ने जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लोगों की धैर्य के साथ परिवेदनाएॅं सुनी और संबंधित अधिकारियों को परिवेदनाओं में प्राथमिकता से कार्यवाही करते हुए संबंधित को राहत पहुंचाने को कहा है। जिला स्तरीय जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेश्वरलाल मीणा, उपायुक्त उपनिवेषन मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी विकास राजपुरोहित, उप अधीक्षक पुलिस गोपाल शर्मा के साथ ही समिति सदस्य डॉ. रामजीराम, कमल ओझा, कुलदीपसिंह एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जिला स्तरीय जनसुनवाई में अच्छी संख्या में लोग उपस्थित हुए एवं अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्र पेश किए। जिला कलक्टर ने विशेष रुप से आमजन की सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके विभाग की समस्याओं के प्रति सजग रह कर समस्या का समाधान करें वहीं क्षेत्र में पेयजल व विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिए कि जनसुनवाई के दौरान जो भी परिवेदनाएं प्राप्त होती है उनको गंभीरता से लेते हुए समयसीमा में निस्तारण कर परिवादी को राहत पहुंचाएं। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि अधिकारी आमजन की समस्या के निराकरण के प्रति भी सजग रहें। जनसुनवाई के दौरान समिति सदस्य डॉ.रामजीराम ने धायसर में आम रास्ते का कटान कराने के संबंध में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया। इस संबंध में जिला कलक्टर ने तहसीलदार जैसलमेर को निर्देश दिए कि वे इसकी जांच कर आवष्यक कार्यवाही करें। इसी प्रकार परिवादी मंजूरखां एवं अन्य लोगों ने चक 4 एमजेआर जवाहरनगर में विद्युत कनेक्शन दिलाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता विद्युत को विद्युत कनेक्शन कराने के निर्देश दिए।