-मोबाइल पुस्तकालय भी संचालित होंगे-विद्यार्थियों व शिक्षकों में स्वाध्याय की आदत विकसित करने पर फोकस
जैसलमेर. जिले में विद्यालयी पुस्तकालयों के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है। जिला कलक्टर ने जिलाधिकारियों की बैठक में इस पहल के बारे में विस्तार से चर्चा की और सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस योजना को जल्द से जल्द मूर्त रूप दिया जाएए ताकि विद्यार्थियों को भविष्य संवारने में सहयोग प्राप्त हो सके। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने बताया कि विद्यार्थियों एवं अन्य इच्छुकों के लिए जिले में पंचायत समितिवार मोबाइल पुस्तकालयों का संचालन आरंभ किया जाएगा। इसके लिए विकास अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने शिक्षा विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में जहाँ कहीं विद्यालयी पुस्तकालय संचालित हैं, उनमें यह अच्छी तरह सुनिश्चित किया जाए कि व्यवस्थित रूप से इनका संचालन होए आल्मारियों के ताले न लगें और पुस्तकों का न केवल विद्यार्थियों द्वारा बल्कि शिक्षक.शिक्षिकाओं द्वारा भी इन पुस्तकों का उपयोग किया जाए।
इसलिए जरूरी है रीडिंग हैबिट
जिला कलक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए अब पुस्तकों को पढऩे और ज्ञानार्जन करने की अधिक आवश्यकता दिख रही है, क्योंकि अब प्रतियोगी परीक्षाओं में भी गहरी जानकारी भरे प्रश्नों को पूछा जाने लगा है। और इसके लिए विद्यार्थियों में स्वाध्याय की प्रवृत्ति को विकसित करना समय की आवश्यकता है। पुस्तकालय जितने समृद्ध एवं उपयोगी होंगेए उतना विद्यार्थियों का विकास अधिक होगा और जीवन विकास में सम्बल प्राप्त होगा।