जैसलमेर

Jaisalmer- पुष्य नक्षत्र पर बन रहा यह महायोग, जानिए किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

दीपावली से पूर्व बाजार में होगी धनवर्षा!- पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी का बन रहा है महायोग- पोकरण में सजने लगी दुकानें

2 min read
Jaislamer news

पोकरण . इस वर्ष दीपावली व धनतेरस से पूर्व धनवर्षा का महायोग बन रहा है। इसमें लोग जमकर खरीदारी करेंगे तथा शुभ मुहुर्त के चलते लोगों व दुकानदारों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि इस वर्ष 19 अक्टूबर को दीपावली तथा 17 को धनतेरस है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर लोग नया सामान खरीदते हैं। इस वर्ष पुष्य नक्षत्र का महायोग बन रहा है। इसमें लोग जमकर खरीदारी करेंगे।
13 अक्टूबर को बन रहा है महायोग
धनतेरस से चार दिन पूर्व पुष्य नक्षत्र है। खरीदारी के लिहाज से इसे मिनी धनतेरस भी कहा जा सकता है। ज्योतिष पंडितों के अनुसार 13 अक्टूबर सुबह सात बजकर 46 मिनट पर पुष्य नक्षत्? योग ?? शुरू होगा, जो अगले दिन 14 अक्टूबर को सुबह छह बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में रहेगा। पुष्य नक्षत्र बृहस्पति का नक्षत्र कहलाता है। गुरु व चंद्रमा व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालते है। इसी के कारण इस वर्ष खरीदारी का महायोग बन रहा है। इस दिन सिद्ध योग भी रहेगा। इसके चलते इस दिन की गई खरीदारी चिर स्थाई व विशेष फलदायी होगी।
सजने लगी है दुकानें
दीपावली के पांच दिवसीय त्योहार से पूर्व बन रहे पुष्य नक्षत्र के विशेष महायोग व खरीदारी के संयोग के चलते पोकरण में दुकानदारों में खासा उत्साह नजर आ रहे है। दुकानदारों की ओर से अपनी दुकानों को सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सोने, चांदी के गहने, इलेक्ट्रोनिक्स सामान, बर्तन, वस्त्रों के दुकानदार अपनी दुकानों को सजाने संवारने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा लोग भी इस संयोग का खरीदारी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

यह रहेगा खरीदारी का शुभ मुहुर्त
पुष्य नक्षत्र के अवसर पर 13 अक्टूबर को दिनभर अलग-अलग समय में खरीदारी का विशेष योग बन रहा है। पंचांग के अनुसार सुबह 7.55 से 10.47 तक लाभ व अमृत, दोपहर 12.13 बजे से 1.49 बजे तक शुभ, शाम 4.31 से 5.57 बजे तक चर तथा रात्रि 9.05 बजे से 10.38 बजे तक लाभ का मुहुर्त रहेगा ।इस दौरान लोग खरीदारी कर सकते है।
ज्योतिष पंचांग व पंडितों के अनुसार अलग-अलग राशि के अनुसार फलदायी रहेगी सामान की खरीद
राशि फलदायी खरीद
मेष इलेक्ट्रोनिक सामान, सोना, कपड़े
वृषभ प्रोपर्टी, वाहन, ज्वैलरी
मिथुन चांदी के सिक्के, इलेक्ट्रोनिक सामान
कर्क स्वर्णाभूषण, प्रोपर्टी, वाहन
सिंह कपड़े, घरेलू सामान
कन्या फ्लैट, ज्वैलरी, वाहन
तुला नया व्यापार, कम्प्यूटर, लैपटोप, वाहन
वृश्चिक भूमि, चांदी के सिक्के, कपड़े, इलेक्ट्रोनिक सामान
धनु कपड़े, फर्नीचर, घरेलू सामान
मकर सोफा, इलेक्ट्रोनिक सामान, वाहन, प्रोपर्टी
कुंभ वस्त्र, यात्रा बुकिंग, स्वर्णाभूषण
मीन धार्मिक ग्रंथ, स्वर्ण, जमीन, वाहन, इलेक्ट्रोनिक सामान

ये भी पढ़ें

Jaisalmer- फिल्म अभिनेत्री भाग्य श्री ने बीएसफ जवानों की पत्नियों के साथ किया कुछ ऐसा कि…
Published on:
10 Oct 2017 11:02 pm
Also Read
View All