जैसलमेर

जैसलमेर का यह वरिष्ठ नागरिक करेगा हवाई जहाज की यात्रा, इस योजना की लॉटरी में हुआ चयन

-वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना की लॉटरी
2 min read
Jul 11, 2018
Mangilal will make pilgrimage from airplane
जैसलमेर का यह वरिष्ठ नागरिक करेगा हवाई जहाज की यात्रा, इस योजना की लॉटरी में हुआ चयन

जैसलमेर. जैसलमेर जिले में पं. दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में वर्ष 2018 के लिए यात्रियों का चयन करने के लिए मंगलवार को प्रभारी मंत्री अमराराम चौधरी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट में ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। जैसलमेर जिले में ऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से तीर्थ यात्रियों का चयन करने के लिए आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री चौधरी को जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने प्रक्रिया के संबंध में अवगत कराया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने स्क्रीन पर क्लिक कर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयन सूची को फाइनल किया। बैठक में जिले के प्रभारी सचिव हेमन्त गेरा, विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल तथा पुलिस अधीक्षक गौरव यादव उपस्थित थे। इस मौके पर हवाई यात्रा के लिए चयनित मांगीलाल से मोबाइल पर राजस्व मंत्री चौधरी ने बात कर उन्हें हवाई जहाज के सफर के लिए तथा रामेश्वरम यात्रा के लिए अग्रिम रूप से बधाई दी।

मिले थे 87 आवेदन
-जैसलमेर जिले में इस वर्ष कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए थे।
-ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयनित 26 लोगों को इस बार हवाई एवं रेल मार्ग द्वारा तीर्थ यात्रा का लाभ मिलेगा।
-इसके तहत हवाई मार्ग से नि:शुल्क तीर्थ यात्रा के लिए 21 तथा रेल मार्ग से नि:शुल्क तीर्थ यात्रा के लिए 5 लोगों का चयन किया गया है।
-तीर्थ यात्रियों को जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम्, तिरूपति, द्वारका पुरी तथा वैष्णो देवी की यात्रा राज्य सरकार की ओर से नि:शुल्क करवाई जाएगी।

हनुमान प्रतिमा पर करवाया छतरी का निर्माण
पोकरण. कस्बे के रामदेवसर तालाब के हनुमान घाट पर लगी हनुमान प्रतिमा पर छतरी का निर्माण करवाकर पूजा-अर्चना की गई। गौरतलब है कि कस्बे के ऐतिहासिक रामदेवसर तालाब के उत्तर की तरफ हनुमान घाट स्थित है।यहां रामभक्त हनुमान की पुरानी प्रतिमा लगी हुई है। रामदेवसर तालाब संरक्षण समिति के संयोजक बलवंतसिंह जोधा ने बताया कि जनसहयोग से धनराशि एकत्र कर यहां छतरी का निर्माण करवाया गया। मंगलवार को सुबह पंडित घनश्याम शांडिल्य की ओर से किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ छतरी व हनुमान प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई।

Published on:
11 Jul 2018 07:02 pm