जैसलमेर

शहीद रमणलाल का 19 वां बलिदान दिवस, अर्पित किए श्रद्धा सुमन

-शहीद रमणलाल का 19 वां बलिदान दिवस, अर्पित किए श्रद्धा सुमन
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2022, 8:37 PM IST
शहीद रमणलाल का 19 वां बलिदान दिवस, अर्पित किए श्रद्धा सुमन
शहीद रमणलाल का 19 वां बलिदान दिवस, अर्पित किए श्रद्धा सुमन

रामगढ़. (जैसलमेर). धन्य जन्म जग तीतल तासू, परहित सर्व निछावर जासू...। मातृभूमि के वीर सपूत के श्रद्धांजलि समारोह के दौरान कई आंखें नम थी। शहीद रमणलाल मेघवाल के जीवन चरित्र पर जब वक्ताओं ने उद्बोधन दिया तो शहीद के अतीत से जुड़े संस्मरण एक बार फिर मानस पटल पर उभर आए तो देशभक्ति गीत से माहौल में भावुकता का समावेश हो गया। पाक सीमा से सट सरहदी जैसलमेर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को अमर शहीद रमणलाल मेघवाल के 19 वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। समारोह का आयोजन तनोट सड़क मार्ग पर स्थित शहीद रमणलाल पार्क में हुआ। समारोह में अतिथियों के तौर पर विधायक रूपाराम धनदे, जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, सीमा सुरक्षा बल के कुलवंतराय शर्मा, अश्विनी कुमार सिंह, वीरेंद्र बहादुर यादव व रामगढ़ थानाधिकारी अचलाराम, कमल भार्गव आदि की मौजूदगी रही। आरंभ में शहीद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। शहीद रमणलाल की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह को विधायक रूपाराम धनदे, जिला प्रमुख प्रतापसिंह व पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल सहित सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने भी संबोधित किया। इसी क्रम में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक रूपाराम मेघवाल व जिला प्रमुख प्रतापसिंह ने शहीद की माता को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सचिन राठौड़ ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जबकि बाल कलाकारों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में रमगहद थानाधिकारी अचलाराम ने भी देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।

Published on: