जैसलमेर

अस्पताल को भेंट की सामग्री, संविदाकर्मियों ने करवाया भोजन

संविदाकर्मियों ने करवाया भोजन

less than 1 minute read
May 27, 2021
अस्पताल को भेंट की सामग्री, संविदाकर्मियों ने करवाया भोजन

पोकरण. कोरोनाकाल के दौरान भामाशाह आगे आकर सहयोग कर रहे है। इसी के अंतर्गत अस्पताल प्रशासन को भी भामाशाहों की ओर से आवश्यकता का सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। बुधवार को भामाशाहों की ओर से अस्पताल में उपकरण भेंट किए। जिस पर चिकित्साधिकारियों ने उनका आभार जताया। भामाशाह चंद्रशेखर गौड़ व शिवकुमार गौड़ ने अपनी माता संतोषदेवी की स्मृति तथा युवा समाजसेवी जितेन्द्र गुचिया की ओर से चिकित्साधिकारी डॉ.बाबूलाल गर्ग व डॉ.अरुणकुमार शर्मा की प्रेरणा से उपकरण भेंट किए गए है। उन्होंने 10 बीपी मशीनें, पांच नेबुलाइजर मशीनें, पांच ग्लूकोमीटर, एक स्ट्रेचर, एक व्हील चैयर तथा सर्जिकल सामान, सैनेटाइजर व मास्क की खरीद की। बुधवार को डॉॅ.गर्ग व डॉ.शर्मा की उपस्थिति में भामाशाहों ने अस्पताल के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी, स्टोर प्रभारी ओमप्रकाश व्यास व नर्सिंग अधिकारी डीसी खींची को सामान भेंट किया। जिस पर चिकित्साधिकारियों ने भामाशाहों का आभार जताया।

पोकरण. इन्दिरा रसोई के माध्यम से जरुरतमंदों को भोजन वितरित किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत भामाशाह भी आगे आकर सहयोग कर रहे है। राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत संविदाकर्मियों ने धनराशि एकत्रित कर बुधवार को जरुरतमंदों को भोजन करवाया। संविदाकर्मियों ने इन्दिरा रसोई में भोजन के लिए रसीद कटवाई। बुधवार को उनकी ओर से स्वयं अपने हाथों से भोजन के पैकेट कच्ची बस्तियों में जरुरतमंदों को वितरित किए गए।

Published on:
27 May 2021 07:55 pm
Also Read
View All