जैसलमेर

बाजोर पर किये हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन

बाजोर पर किये हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन

less than 1 minute read
Jul 31, 2021
बाजोर पर किये हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन

जैसलमेर. जिले के पूर्व सैनिकों की ओर से शुक्रवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद इकाई जैसलमेर के अध्यक्ष कैप्टन अमरसिंह व पूर्व सैनिक संस्था के अध्यक्ष सगतसिंह के नैतृत्व में राजस्थान सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजोर पर किए गए हमले के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि यह घटना किसी भी सभ्य समाज के लिये अशोभनीय एवं कलंक है। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ईकाई जैसलमेर एवं पूर्व सैनिक संस्था जैसलमेर इस कुकृत्य की घोर निन्दा करती है। प्रेमसिंह बाजोर प्रदेश के शहीद परिवारों एवं पूर्व सैनिकों के मसीहा हैएजिन्होंने शहीद परिवारों को संबल एवं उचित सम्मान दिया है। उन्होंने शहीद परिवारों की सुध ली और शहीदों की मूर्तियां स्वयं के पैसे से बनवाई,जो कि विशेष उल्लेखनीय एवं वंदनीय है। इसलिए इस निंदनीय घटना के बाद पूरे प्रदेश के पूर्व सैनिकों में काफी आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ प्रारमिकता से त्वरित कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर कैप्टन अमरसिंह भाटी, कैप्टन प्रयागसिंह, सूबेदार पदमचंद शेरा, दानसिंह, जुगतसिंह, मालसिंह, शैतानसिंह, भीमसिंह, जीवणसिंह, हुकमसिंह, हरिसिंह, गणपतसिंह, चयुरसिंह, चतुरसिंह,्र्र रनसिंह, कैप्टन भंवरसिंह, कैप्टन राजसिंह, सार्दुलसिंह, प्रतापसिंह, सांगसिंह, कैप्टन देरावरसिंह आदि मौजूद थे।े

Published on:
31 Jul 2021 07:05 am
Also Read
View All