जैसलमेर

नहर में तैरते मिले नाबालिग युवती-युवक के शव,प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा मामला

-नाबालिग युवती के रात से गायब होने की पिता ने दर्ज करवाई थी रिपोर्ट -पुलिस का अनुमान, दोनों एक साथ नहर में कूदे
2 min read
Dec 01, 2018
jaisalmer
नहर में तैरते मिले नाबालिग युवती-युवक के शव,प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा मामला

मोहनगढ़ (जैसलमेर). मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में शुक्रवार को नहर में तैरते नाबालिग युवती और एक युवक के शव को बरामद किया गया है। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंदिरा गांधी नहर की सागरमल गोपा शाखा की 60 आरडी पर नहर में एक युवती का शव तैरता मिला, नेहड़ाई स्थित पुलिस चौकी के कर्मचारियों की ओर से मोहनगढ़ पुलिस थाने में सूचना दी गई। मोहनगढ़ थानाधिकारी अमरसिंह रत्नू मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती का शव गोताखोरों लीलूसिंह, नाजिर खां, मुख्त्यार आदि की मदद से नहर से निकाल कर अपने कब्जे में लिया। इस दौरान 17 वर्षीय युवती की पहचान कर ली गई है। मृतका शनिवार की रात्रि से ही घर गायब थी। नहर में युवती का शव मिलने से नाचना वृताधिकारी सरदार दान दैथा भी मौके पर पहुंचे, वहीं पुलिस की ओर से युवक की भी तलाश सघनता से की गई। रात को युवक का शव भी नहर की एसएलडी की 45 आरडी में तैरता मिला, जिसकी पहचान भी महिराम (26) के रूप में कर ली गई है। पुलिस के अनुसार 5 एमडीए निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को महिला पुलिस थाना जैसलमेर में पेश होकर बताया कि शनिवार रात्रि को सभी खाना खाकर सो रहे थे। रात्रि में उसकी नाबालिग पुत्री घर पर नहीं थी। दिन में आस पास खोजबीन करने पर पता चला कि महीराम (26) पुत्र मोहनराम विश्नोई निवासी फूलासर हाल निवासी 5 एमडीए पीएस मोहनगढ़ बहला फुसला कर भगा ले गया। इस पर महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच मोहनगढ़ पुलिस थाने को सौंपी गई थी। शुक्रवार को नेहड़ाई पुलिस चौकी के पास इंदिरा गांधी नहर की सागर मल गोपा शाखा की 60 आरडी पर नाबालिग युवती का शव मिला, जिसकी पहचान कर ली गई। युवक की तलाश के दौरान सागरमल गोपा शाखा की 26 आरडी पर नहर किनारे लडक़े के चप्पलए जैकेट मिली, वहीं लडक़ी की चप्पल व शॉल भी मिली। पुलिस का मानना है कि दोनों नहर में एक साथ कूदे हैं।

Updated on:
01 Dec 2018 08:31 am
Published on:
01 Dec 2018 08:31 am