ग्राम्य लोक जीवन के समसामयिक हालातों से हुए रु-ब-रु
जैसलमेर. अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने रविवार को जैसलमेर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर सम सामयिक हालातों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर पानी, बिजली, लोक स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति सहित लोक जीवन से संबंधित तमाम जरूरी विषयों पर बातचीत की, जन समस्याएं जानी तथा इनके समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने चिन्नू, भारेवाला, रोहिड़ो वाला आदि ग्राम पंचायत क्षेत्रों के साथ ही मोहम्मद नगर, 235 आरडी एवं समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों का दौरा किया और इस दौरान जगह.जगह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ग्रामीणों की छोटी-छोटी चौपालें लेकर गांवों और ग्रामीणों के वर्तमान हालातों को लेकर चर्चा की तथा क्षेत्र के हालातों की वस्तुस्थिति और ग्राम्य लोक जीवन से रु-ब-रु हुए।
भरसक प्रयासों में जुटी है राज्य सरकार
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर सेद्वारा कोविड महामारी पर नियंत्रण के लिए लगातार की जा रही है। इस महामारी से किसी भी प्रकार से भयभीत न हों बल्कि इससे बचने का सबसे बढिय़ा, सहज सर्वमान्य और सरल उपाय यही है कि हम सरकार द्वारा जारी गाइड-लाइन और सभी प्रकार की पाबंदियों का पूरा-पूरा पालन करें।
अपने गांव और ढाणियों से रखें कोरोना मुक्त
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना के मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही न बरतें और पूरी-पूरी सावधानी बनाए रखें। स्वयं भी इससे बचाव के लिए सतर्क रहें तथा दूसरे लोगों को भी समझाएं, जागरुक करें तथा अपने गांव-ढाणियों को सुरक्षित बचाए रखें।