जैसलमेर

राजस्थान में मानसून की एंट्री के बाद भी बारिश के लिए अभी तरसेगा यह जिला, मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी जारी

Monsoon 2025: मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पूर्वी राजस्थान के लगभग सभी जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज झोंकेदार हवा का 21 जून तक अलर्ट जारी किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2025, 5:06 PM IST
monsoon 2025 news
फाइल फोटो- पत्रिका

राजस्थान में मानसून का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र गुजरात और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान लगभग उत्तर की ओर (दक्षिणी राजस्थान की तरफ) बढ़ने की संभावना है। इस तंत्र के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी भागों में मानसून के आगामी 1-2 दिनों में प्रवेश करने की प्रबल संभावना है।

भारी बारिश का अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पूर्वी राजस्थान के लगभग सभी जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज झोंकेदार हवा का 21 जून तक अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो यहां मौसम के कई रंग देखने को मिलेंगे। यहां कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज झोंकेदार हवा का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि जैसलमेर जिले के लिए आगामी 21 जून तक फिलहाल किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह वीडियो भी देखें

इसके साथ ही बाड़मेर और बीकानेर में 18 से 21 जून तक और जोधपुर में 19 से 21 जून तक के लिए चेतावनी जारी नहीं की गई है। 19 जून को पश्चिमी राजस्थान के पाली जिले को छोड़कर अन्य किसी भी जगह आंधी-बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

वहीं भीलवाड़ा के बरूंदनी, सिंगोली, धाकड़ खेड़ी, जोजवा, बागीद सहित आसपास के गांवों में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी बहने लग गया। मूसलाधार बारिश से बरूंदनी पारसोली सड़क मार्ग पर प्रवाहित होने वाली रूपारेल (खालर) नदी उफान पर आ गई।

Updated on:
17 Jun 2025, 5:06 PM IST
Published on: