11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer accident : सेना के ट्रक व गाड़ी की भिड़ंत, चालक घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 11 पर क्षेत्र के धोलिया गांव के पास भादरिया फांटा पर सेना के ट्रक व एक गाड़ी की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही गाड़ी का चालक गंभीर घायल हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 11 पर क्षेत्र के धोलिया गांव के पास भादरिया फांटा पर सेना के ट्रक व एक गाड़ी की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही गाड़ी का चालक गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह लाठी निवासी अलादीन (35) पुत्र जमालदीन दो अन्य किसानों के साथ एक गाड़ी से लाठी से पोकरण की तरफ जा रहे थे।

इस दौरान भादरिया फांटा पर पोकरण की तरफ से आ रहे एक सेना के ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। भिड़ंत की आवाज सुनकर गौरीशंकर पूनिया, शक्तिसिंह भाटी सहित आस पड़ौस से लोग एकत्रित हुए और गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में अलादीन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लाठी के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक पदमचंद गोयल ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया। साथ ही सेना के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।