जैसलमेर

Weather Update : सितंबर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, राजस्थान का यह जिला रहा सबसे गरम

Rajasthan Weather News : राजस्थान के पूर्वी हिस्से में मानसून सक्रिय है। पर पश्चिमी राजस्थान में तो कमाल हो गया। सितम्बर माह में गर्मी का रिकार्ड टूट गया। राजस्थान के इस ज़िले में सूरज आग उगल रहा था। तापमान जानेंगे तो डर जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2023, 10:17 AM IST
jaisalmer.jpg
Weather Update

Rajasthan weather update : राजस्थान के पूर्वी हिस्से में मानसून सक्रिय है। पर पश्चिमी राजस्थान में तो कमाल हो गया। सितम्बर माह में गर्मी का रिकार्ड टूट गया। राजस्थान के इस ज़िले में सूरज आग उगल रहा था। तापमान जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। मानसून के सीजन में गर्मी के रेकॉर्ड टूट रहे हैं। शनिवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सितम्बर महीने का प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। वर्ष 1948 से बाद से आज तक सितम्बर माह में इतना तापमान राजस्थान में कहीं दर्ज नहीं किया गया। इससे पूर्व 10 सितम्बर 1949 को जैसलमेर में ही 43.3 डिग्री तापमान पहुंचा था। शनिवार 9 सितम्बर को जैसलमेर ने यह रिकार्ड तोड़ डाला।

शनिवार को अन्य जिलों में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.3 डिग्री, बीकानेर में 40.0 डिग्री, जोधपुर में 39.5 डिग्री, जालोर में 38.7 डिग्री एवं गंगानगर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में बादल छाये रहने के कारण अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।



सितंबर माह में रहता है औसतन 34 डिग्री तापमान

आमतौर पर राजस्थान में सितंबर माह में तापमान औसतन 34 डिग्री के ईदगिर्द रहता है, लेकिन इस बार मौसम में अचानक बदलाव की वजह से सितंबर महीने में तापमान करीब 44 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभागों में आगामी दो दिन केवल छुटपुट हल्की बारिश होने जबकि अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग का 2 घंटों में 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर ने 9 बजे अपने मौसम अपडेट में कहा, 2 घंटों के अंदर 9 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, झालावाड़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर जिले में कहीं-कहीं में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

Updated on:
10 Sep 2023, 10:17 AM IST
Published on: