जैसलमेर

29 को करेंगे आंदोलन, बैठक में बनाई रणनीति

29 को करेंगे आंदोलन, बैठक में बनाई रणनीति

less than 1 minute read
Jul 27, 2021
29 को करेंगे आंदोलन, बैठक में बनाई रणनीति

पोकरण. प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा की ओर से 29 जुलाई गुरुवार को कस्बे में प्रदर्शन किया जाएगा। जिसको लेकर सोमवार को भाजपा सांकड़ा व नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक आंदोलन के मंडल प्रभारी व जिला मंत्री मदनसिंह राजमथाई, सहप्रभारी खेताराम माली व प्रेम ओड की देखरेख में कस्बे के व्यासों की बगेची में आयोजित की गई। कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ बैठक की शुरुआत की गई। आंदोलन के मंडल प्रभारी मदनसिंह राजमथाई ने बताया कि प्रदेश में नीत कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि किसान, विद्यार्थी, महिला, गरीब, मजदूर प्रत्येक वर्ग दु:खी है। उनके हितों में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। आए दिन कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। उन्होंने बताया कि इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर 29 जुलाई को सुबह 10 बजे कस्बे के गांधी चौक से विशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए जयनारायण व्यास सर्किल पहुंचेगा। यहां सांकड़ा व पोकरण मंडल के कार्यकर्ताओं की अेर से विरोध प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में इस आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान भगवतसिंह तंवर, भाजपा नेता शैतानसिंह राठौड़, जुगलकिशोर व्यास, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सांकड़ा मंडल अध्यक्ष रामसिंह सनावड़ा, पार्षद दिनेश व्यास, जितेन्द्रदयाल बोहरा, भाटीलाल शर्मा, दीपक गहलोत, गणेश माली, माणक चंदेल, रमेश टावरी, गोविंद चावला, जेठाराम गहलोत, नाकू माली, लियाकत अली, गंगाराम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
27 Jul 2021 01:22 pm
Also Read
View All