जैसलमेर

Jaisalmer: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की निर्मम हत्या, देवर और भाभी के बीच अवैध संबंध बने कारण

Murder In Devar-Bhabhi's Illegal Relationship: हरदानराम को अपनी पत्नी और भाई के रिश्ते की जानकारी मिल गई थी। उसने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन यशोदा नहीं मानी।

2 min read
Jun 06, 2025
जैसलमेर पुलिस की फाइल फोटो और आरोपी देवर-भाभी (फोटो: सोशल मीडिया)

Wife Killed Husband With Axe: जैसलमेर से अवैध संबंधों के चलते हत्या की खबर सामने आई है। जहां देवर के साथ अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर ले रखा था जहां उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सालभर से देवर के साथ रह रही थी भाभी

बाड़मेर जिले के बाखासर निवासी हरदानराम (मृतक) ने अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद यशोदा से विवाह किया था, जो उम्र में उससे करीब 23 साल छोटी थी। शादी के बाद दोनों के 3 बच्चे भी हुए लेकिन कुछ ही सालों में यशोदा का अपने देवर कालूराम पर दिल आ गया और दोनों ने गांव छोड़ दिया और जैसलमेर के चांपला गांव में एक खेत पर साथ लिव-रह रहे थे।

पति ने किया विरोध, तो ले ली जान

हरदानराम को अपनी पत्नी और भाई के रिश्ते की जानकारी मिल गई थी। उसने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन यशोदा नहीं मानी। इसी बीच हरदानराम ने अपने भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। 1 जून की शाम हरदानराम बाड़मेर से जैसलमेर पहुंचा लेकिन उसी रात उसकी लाश खेत में मिली। जांच में सामने आया कि सिर पर धारधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई।

मृतक के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट

2 जून को मृतक के छोटे भाई भंवराराम ने सदर थाने में रिपोर्ट दी कि उसके भाई हरदानराम की हत्या उसकी पत्नी यशोदा और चचेरे भाई कालूराम ने मिलकर की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने किया खुलासा, दोनों गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस टीम ने यशोदा और कालूराम को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जांच में दोनों ने जुर्म कबूल किया। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

Updated on:
06 Jun 2025 02:49 pm
Published on:
06 Jun 2025 02:48 pm
Also Read
View All
राजस्थान की खड़ीन-बेरियों में छिपा है जल संकट का असली समाधान, पालीवाल ब्राह्मणों की तकनीक से लहलहाती हैं फसलें और बुझती है प्यास

जैसलमेर में 6-8 मार्च को चादर महोत्सव, मोहन भागवत करेंगे शुभारंभ, 7 मार्च को 1.08 करोड़ श्रद्धालुओं का सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ

Jaisalmer Holi 2026: सोनार दुर्ग में जब गूंजता है ‘बादशाही बरकरार’, आखिर एक ब्राह्मण को क्यों बनाया जाता है ‘बादशाह’?

चंग थे कभी होली की शान..नहीं रहे अब कद्रदान: कारीगरों के हाथ थमे, सीमित समूहों व मोहल्लों में ही सिमटा

होली मनाने घर आना था…दुबई में रुके आशीष: मिसाइल हमलों के बाद बंद है एयरस्पेस – परिवारजन निरंतर सम्पर्क में

अगली खबर