यह हादसा बुधवार को मध्यप्रदेश सीमा से लगे मकोडिया गांव के पास हुआ था, जब टूटा पुल होने के कारण ग्रामीण डोंगी से नदी पार कर रहे थे। मकोडिया निवासी रणजीत बाल्मीकि अपनी पत्नी साधना, भाभी और भतीजे के साथ डोंगी के जरिए नदी पार कर रहे थे। नदी के बीच नाव का पटिया अचानक हट गया, जिससे डोंगी पलट गई। मौके पर शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तीन लोगों को बचा लिया, लेकिन साधना नदी के गहरे पानी में डूब गई। इनकी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी और वे जोधपुर से अपने गांव लौट रहे थे।