जैसलमेर

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बहुआयामी गतिविधियां आयोजित कराने की जरूरत

-हर ग्राम पंचायत पर कन्या वाटिकाओं को विकसित करने के दिए निर्देश
less than 1 minute read
Jun 26, 2021
Feature image


जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बहुआयामी गतिविधियों का आयोजन करवाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के क्षेत्र में जिले में अनुकरणीय कार्य किए जाए। उन्होंने उपनिदेशक महिला अधिकारिता को कहा कि कार्यक्रम के लिए ग्रास रूट लेवल पर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाकर लोगों की इसमें सहभागिता ले ताकि हम इस मरूस्थलीय जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को और अधिक बढ़ावा दे सके।
जिला कलक्टर मोदी शुक्रवार को जिला कलक्टरी सभाकक्ष में बेटी बचाओ.बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स समिति, राज्य महिला नीति 2021, जिला महिला सहायता समिति एवं वन स्टॉप सेंटर प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाएं
जिला कलक्टर ने ब्लॉक स्तर पर गठित टास्क फोर्स समितियों की बैठक त्रैमासिक कराने, प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कन्या वाटिकाओं को विकसित करनेएकन्या के जन्म को उत्सव के रूप में मनानेएजन्म पर बधाई संदेश देने के निर्देश दिए। उन्होने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित कराने की बात कही। उन्होने बाल लिंगानुपात पर विशेष ग्राम सभा आयोजित कराने के निर्देश दिए।

Published on:
26 Jun 2021 09:10 pm