जैसलमेर

जैसलमेर के इस गांव में आज शुरू होगी रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता

राजमथाई गांव में जालमसिंह राठौड़ की स्मृति में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू होगी।
2 min read
Sep 18, 2018
jaisalmer
जैसलमेर के इस गांव में आज शुरू होगी रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता

पोकरण. क्षेत्र के राजमथाई गांव में जालमसिंह राठौड़ की स्मृति में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू होगी। आयोजक हप्पु चौधरी व डूंगरसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 24 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार की शाम उम्मेदाराम, भैरुसिंह, करणसिंह, अर्जुनराम, मदन रतनू, सत्तारखां, रऊफ मेहर, पृथ्वीसिंह, खीमाराम, कंवराजसिंह, मनोहरसिंह के आतिथ्य में किया जाएगा।

भामाशाहों का हुआ सम्मान, वितरित की साइकिलें
जैसलमेर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोकला में आयोजित किया गया। बालेटा धाम के मठाधीश निरंजन भारती के पावन सान्निध्य में विधायक छोटूसिंह भाटी की अध्यक्षता मे कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राय सेठ अनूपसिंह व विशिष्ठ अतिथि जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, मप्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री रुघनाथसिंह भाटीख् मप्र भाजयुमो प्रदेशमंत्री कुंवर नीरजसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुन्नाराम मीना, शिक्षक नेता शैतानसिंह पूनमनगर, समाजसेवी भरतसिंह मोकला उपस्थित थे। बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत पेश किया गया। जगदीशसिंह सोनू द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। विधायक भाटी ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना आवश्यक है। मुख्य अतिथि राय सेठ अनूपसिंह भाटी ने अपने उदबोधन में कहा कि वत्र्तमान युग टेक्नोलॉजी का है। इसमें कम्प्यूटर शिक्षा में निपुणता समय की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों की मांग के अनुसार कम्प्यूटर देने की घोषणा की। जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि देश के विकास में नारी शक्ति अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। विशिष्ट अतिथि रुघनाथसिंह, कुंवर, नीरजसिंह, डीइओ मुन्नाराम मीना, शिक्षक नेता शैतानसिंह पूनमनगर आदि ने भी संबोधित किया। विद्यालय के भामाशाह शिवनाथसिंह, भरतसिंह व भीमसिंह का अतिथियों ने सम्मान किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश भाटिया ने आभार जताया। संचालन दलपतसिंह भाटी ने किया।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम....
जिले में चयनित 13 स्थानों पर आयोजित होगें किशोर - किशोरी स्वास्थ्य दिवस
-पोषण, पौष्टिक आहार, स्वच्छता के संबंध में किया जाएगा जागरूक
जैसलमेर. जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवसों का आयोजन माह सितम्बर 2018 में निर्धारित कार्ययोजनानुसार किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल बुनकर ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित 13 स्थानों देवीकोट, नाचना, देवा, नोख, सम, लाठी, सांकड़ा, रामगढ़, चांधन, जैसलमेर शहरी क्षेत्र, फतेहगढ़, झिनझिनयाली व मोहनगढ में किशोर-किशोरी स्वास्थ्य दिवसों का आयोजन कर पोषण, पौष्टिक आहार, स्वच्छता आदि स्वास्थ्य विषयक जानकारी दी जाएगी।

Published on:
18 Sept 2018 08:20 am