6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेंजमेकर्स अभियान के तहत जन एजेण्डा 2018-23 को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बैठकें, समस्याओं पर चर्चा

राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे चेंजमेकर्स अभियान के तहत जन एजेण्डा 2018-23 को लेकर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन कर जनसमस्याओं पर चर्चा की गई तथा जनघोषणा पत्र तैयार किया गया।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

चेंजमेकर्स अभियान के तहत जन एजेण्डा 2018-23 को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बैठकें, समस्याओं पर चर्चा

पोकरण. राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे चेंजमेकर्स अभियान के तहत जन एजेण्डा 2018-23 को लेकर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन कर जनसमस्याओं पर चर्चा की गई तथा जनघोषणा पत्र तैयार किया गया।
फलसूण्ड. गांव में विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध लोगों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पत्रिका के चेंजमेकर्स अभियान के तहत जन एजेण्डा 2018-23 को लेकर जनसमस्याओं पर चर्चा की गई तथा जन एजेण्डा ग्रामीणों ने गांव में राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय को क्रमोन्नत करने, प्रत्येक गांव में अलग से बालिका विद्यालय खोलने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रिक्त पदों को भरने, क्षेत्र में पेयजल समस्या का निराकरण करने, प्रत्येक गांव में उपस्वास्थ्य केन्द्र खोलने, गांवों को सडक़ों से जोडऩे सहित विभिन्न मुद्दों पर जनघोषणा पत्र तैयार किया।
नाचना. गांव के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास स्थित विश्राम गृह में सोमवार को पत्रिका के चेंजमेकर्स अभियान के तहत युवा, व्यवसायी, मजदूर, किसान वर्ग के लोगों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रत्येक गांव व चक को डामर सडक़ से जोडऩे, गांवों में रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने, चिकित्सा व शिक्षा सेवाओं के विस्तार, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति, एक्स-रे, इसीजी मशीन जैसी सुविधाओं, समस्त उपस्वास्थ्य केन्द्रों में एएनएम की नियुक्तियां करने, विद्यालयों में रिक्त पड़े पद भरने, चक आबादियों को राजस्व गांव बनाने, गांव व ढाणियों को बिजली से जोडऩे, सीमावर्ती सुदूर क्षेत्र की ढाणियों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटित करने, सरकारी भूमि, गोचर व ओरण को सुरक्षित रखने व अब इन पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने, सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने, नहरी क्षेत्र के किसानों को डिग्गी, फव्वारा सैट सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओ ने बताई अपने मन की बात
जैसलमेर. युवा अपने मन से निराषा का भाव त्याग कर सामाजिक सरोकार के मुद्दों से जुडकऱ समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी उर्जा लगाए। यह बात सोमवार को नेहरू युवा केन्द्र, जैसलमेर के सभाकक्ष में युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए सहायक सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग शैलेष कुमार ने कही। उन्होने युवा संवाद में पोषण, स्वच्छता, पर्यटन पर्व, मतदाता जागरूकता, आकांक्षा जिला एवं युवाओं से उनके मन की बात विषय पर विस्तृत संवाद किया। संवाद कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद करते हुए मुख्य अतिथि शैलेष कुमार ने कहा कि यूथ मंडल जमीनी धरातल पर बने हुए क्लब हैं और उनके साथी जमीनी धरातल से जुड़े मुद्दों को करीब से जानते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जैसलमेर विकास समिति के सचिव चंद्रप्रकाश व्यास ने कहा कि युवा साथी अपने आसपास लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखें और इसके साथ ही उन्होने युवा मंडलों के पदाधिकारियों से अपील की किवे अपाने गांव के कुपोषित बच्चो की सूची तैयार कर जैसलमेर विकास समिति को नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से भिजवाएं।