जैसलमेर

सरहद से लगती पांच किलोमीटर में यह काम,लगा प्रतिबंध,जानिए पूरी खबर

रात्रि में प्रवेश व भ्रमण पर रोक...
2 min read
Dec 01, 2018
jaisalmer
सरहद से लगती पांच किलोमीटर में यह काम,लगा प्रतिबंध,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. जिले से लगने वाली भारत-पाक सीमा पर तस्करी, घुसपैठियों तथा समाजकंटकों के अवैध प्रवेश एवं अन्य अवांछनीय गतिविधियों की आशंका को देखते हुए सरहदी क्षेत्र के समीप प्रवेश व भ्रमण पर रोक लगाई गई है। जिले में भारत-पाक सीमा के पास लगती हुई पांच किलोमीटर में रहने वाले निवासियों एवं उस क्षेत्र में विगत 26 नवम्बर से आगामी 25 फरवरी तक की अवधि के लिए प्रवेश एवं भ्रमण पर शाम 6 बजे से सुबह 7 बजे तक सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना प्रतिबंध रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट ओम कसेरा की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार जैसलमेर एवं पोकरण तहसील के ग्राम किशनगढ़, तनोट, साधेवाला, घोटारु, लोंगेवाला, गणेशिया, लंगतला, रतड़ाऊ, लीलोई, कारटा, खारीया, शेखर, कोठ, जामराऊ, खुईयाला उर्फ खुडजनवाली, जाजीया, खारा, मंूंगर, सोम, रोहिड़ेावाला, लौहार, आसूदा, धौरोई, बिछड़ा, मीठड़ाऊ, किरड़वाली, जीयाऊ, केरला, बगनाऊ, बसना, बिरयारी, मीठीखुई, भुग, मूरार,धनाना, लूणार, पोछीना, करड़ा, गोधूवाला, अकनवाली, दातावानी, झालरिया, नीचूवाली, बुईली (सरकारी), बाहला, भारेवाला, दादुड़ावाला, मोहरोवाला, मालासर, म्याजलार, रायचन्दवाला तथा कुरीया बैरी शामिल है। जहां शाम 6 बजे से प्रात: 7 बजे: तक 26 नवम्बर 2018 से आगामी 25 फरवरी 2019 तक की अवधि में बिना वैद्य अनुमति-पत्र क्षेत्र में जाने के लिए तथा अन्य गतिविधियों के लिये पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। जिले में भारत-पाक सीमा के पास लगती हुई 5 कि0मी0 क्षेत्र की सीमा में रहने वाले निवासियों एवं उस क्षेत्र में प्रवेश तथा भ्रमण करने वाले समस्त व्यक्तियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में शाम 6 बजे से सुबह 7 बज तक सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

हर राउण्ड के मतों की संख्या भी होगी अपलोड
जैसलमेर. विधानसभा आम चुनाव- 2018 की मतगणना के रूझान व परिणाम भारत निर्वाचन आयोग के वेब पोर्टल ‘जेनेसिस’ व निर्वाचन विभाग के वेब पोर्टल राज इलेक्शन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ओम कसेरा ने बताया कि मतगणना स्थल से मतगणना की सूचनाओं को समय समय पर दोनों वेब पोर्टल पर अपलोड किए जाने की व्यवस्थाए होगी। राज इलेक्शन पोर्टल में मतगणना के रूझान एवं परिणाम अपलोड करने के लिए नामांकन की सूचना अपलोड करने के काम आने वाले यूजर नेम व पासवर्ड ही काम लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के हर राउंड के पूर्ण होते की प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा उस राउंड तक प्राप्त कुल मतों की संख्या को अपलोड किया जाएगा। अपलोड सूचना चुनाव विभाग की वेबसाइट द्वारा आमजन को व मीडिया को सीधे ही तत्काल नवीनतम व सही सूचना उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना का एक राउंड पूर्ण होते ही उस राउंड की सूचना को मतगणना हॉल में तत्काल संग्रहित कर राज इलेक्शन टीम के पोर्टल पर अपलोड करने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्क्रीन पर उपलब्ध फाइनेलाइजेशन बटन को तक ही क्लिक किया जाए, तब कि संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र का परिणाम जारी कर दिया हो।

Published on:
01 Dec 2018 07:43 pm