जैसलमेर

सांकड़ा समिति क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों में हुआ नामांकन

- मतदान केन्द्रों पर दिनभर रही गहमा गहमी
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2020, 8:18 PM IST
सांकड़ा समिति क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों में हुआ नामांकन
सांकड़ा समिति क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों में हुआ नामांकन

पोकरण. पंचायतीराज चुनाव 2020 के अंतर्गत तृतीय चरण में पंचायत समिति सांकड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच व वार्डपंच पदों के लिए मतदान होगा। जिसके लिए शनिवार को नामांकन पत्र जमा करवाए गए। गौरतलब है कि इस बार कोरोना संक्रमण की महामारी को देखते हुए चार चरणों में पंचायतीराज चुनाव करवाए जा रहे है। प्रथम चरण में पंचायत समिति भणियाणा क्षेत्र की 32 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने थे। नामांकन के दौरान दो ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है तथा अब 28 सितम्बर को 30 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। जिसको लेकर प्रचार भी शनिवार को थम गया है तथा रविवार को प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और सोमवार को मतदान होगा। तृतीय चरण में पंचायत समिति सांकड़ा क्षेत्र में चुनाव होने है। गत मार्च माह में पांच ग्राम पंचायतों में चुनाव हो चुके है तथा अब शेष रही 24 ग्राम पंचायतों में आगामी छह अक्टूबर को मतदान होगा। जिसको लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गई।
रही चहल पहल
पंचायत समिति सांकड़ा क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों में शनिवार को नामांकन जमा करवाए गए। इस दौरान सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर स्थित मतदान केन्द्रों पर दिनभर गहमा गहमी नजर आई। यहां दिनभर सरपंच व वार्डपंच प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर मतदान केन्द्रों पर नामांकन जमा करवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनकी ओर से कोविड-19 के नियमों व गाइडलाइन की भी पालना की गई। मतदान केन्द्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा।

Published on: