जैसलमेर

स्वर्णनगरी में उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहत

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम 24.9 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया।

less than 1 minute read
Apr 10, 2025

अप्रेल माह की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का सामना कर रहे स्वर्णनगरी के बाशिंदों को गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने थोड़ी राहत दिलाई है। इससे पारे की उड़ान भी थमी है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम 24.9 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया। यह एक दिन पहले क्रमश: 43.9 व 25.0 डिग्री रहा था। अधिकतम पारे में 2.4 डिग्री की अच्छी गिरावट आई है। अलसुबह शीतल हवाओं के चलने से प्रात:कालीन भ्रमण कर रहे लोगों को सुहाना अहसास हुआ। उसके बाद चमकदार धूप खिली लेकिन बाद में आकाश में हल्के बादलों के छाने व उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से लू से निजात मिल गई। हालांकि सडक़ों पर निकले अधिकांश स्थानीय लोगों से लेकर विदेशी सैलानी तक गर्मी से बचाव के जतन किए हुए ही दिखाई दिए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो-तीन दिन तक गर्मी के उच्चतम स्तर से राहत जारी रहेगी। अगले सप्ताह तन झुलसाने वाली तपिश व लू का सामना करना पड़ सकता है।

Published on:
10 Apr 2025 08:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर