
जैसलमेर. जैसलमेर के सोनार किले में स्थित कोटड़ी पाड़ा में लगे मोबाइल टावर को हटाने की मांग को लेकर दुर्ग निवासियों ने नगर विकास न्यास के पूर्व चेयरमेन उम्मेदसिंह तंवर के नेतृत्व में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अशोक भाटी, दलपतसिंह राठौड़, पर्वतसिंह भाटी, मनोहरसिंह राठौड़, पदमसिंह, प्रदीप गौड़, विक्रम भाटी, दुर्गसिंह, अनिलसिंह, महेंद्रसिंह, सवाईसिंह, रूपसिंह राठौड़ के साथ बड़ी संख्या में दुर्ग के निवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया जनता के स्वास्थ्य को खतरे में डाल कर मोबाइल टावर लगाया गया, जिसको हटाने के लिए पूर्व में भी जनता ने ज्ञापन देकर मांग की थी। कोटडी पाड़ा में मोबाइल टावर लगाना राज्य सरकार व केंद्र सरकार के नियमों का उल्लंघन है। यह दुर्ग की सुन्दरता को तो प्रभावित कर ही रहा है, साथ ही रहवासी इलाके में स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है।