जैसलमेर

नौकुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ में दे रहे है आहुतियां

माड़वा ग्राम पंचायत के देवलपुरा गांव में अखेसर तालाब के पास स्थित चंदू मैया व देवल माता मंदिर परिसर में चल रहे नौकुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से हवन में आहुतियां दी जा रही है।
2 min read
Oct 16, 2018
jaisalmer
नौकुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ में दे रहे है आहुतियां

पोकरण. क्षेत्र के माड़वा ग्राम पंचायत के देवलपुरा गांव में अखेसर तालाब के पास स्थित चंदू मैया व देवल माता मंदिर परिसर में चल रहे नौकुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से हवन में आहुतियां दी जा रही है। मंदिर के पुजारी प्रभुदान चारण व आचार्य पंडित जगदीश पालीवाल ने बताया कि मंदिर में पहली बार माड़वा, बड़ली, ऊजला व आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों के सहयोग से नौकुण्डीय शतचण्डी यज्ञ करवाया जा रहा है। मंदिर परिसर में गत 12 अक्टूबर से हवनात्मक यज्ञ शुरू किया गया। यहां प्रतिदिन यजमानों की ओर से पूजा-अर्चना के बाद हवन में आहुतियां दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 10 बजे नौकुण्डीय महायज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी।

जैसलमेर से १०० से अधिक पदाधिकारियों ने की भागीदारी
-भाजपा की ओर से रणकपुर में उम्मीदवार चयन को लेकर बैठक
पोकरण. राजस्थान विधानसभा 2018 को लेकर भाजपा की ओर से उम्मीदवार चयन के लिए पाली जिले के रणकपुर में चल रही बैठक में सोमवार को जिले की जैसलमेर व पोकरण विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विभिन्न संगठनों, मोर्चो व प्रकोष्ठों के 100 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों, चुनाव समिति के सदस्यों को गुप्त रूप से पर्ची के माध्यम से अपने सुझाव दिए। रणकपुर में सोमवार को आयोजित जैसलमेर जिले की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्योंं, पूर्व जिलाध्यक्षोंं, जिला इकाई के पदाधिकारियों, सभी 12 मंडलों के अध्यक्षों, दो-दो महामंत्री, पूर्व अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठोंं के जिला संयोजकों, मोर्चों के जिलाध्यक्षों, वर्तमान सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व प्रधानोंं व संभावित प्रत्याशियों सहित 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन, उनकी जीत व प्रदेश में भाजपा की पुन: सरकार में वापसी को लेकर सुझाव दिए।
अलग-अलग विधानसभावार की सुनवाई
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जैसलमेर व पोकरण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग शामियाने लगाए गए। जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय राज्यमंत्री जोधपुर सांसद व जिला प्रबंधन समिति के सहसंयोजक गजेन्द्रसिंह शेखावत और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन सहमंत्री वी.सतीश तथा पोकरण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी व राजस्थान प्रभारी अविनाशराय खन्ना से मुलाकात की एवं पर्ची के माध्यम से लिखित में अपने सुझाव दिए।

Updated on:
16 Oct 2018 06:24 pm
Published on:
16 Oct 2018 06:24 pm