जैसलमेर

आमजन को राहत पहुंचाने में अधिकारी अपनी अहम भूमिका निभाएं: विश्नोई

-प्रभारी मंत्री नें जिला अधिकारियों की ली बैठक, विभागीय गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की

2 min read
Mar 30, 2021
आमजन को राहत पहुंचाने में अधिकारी अपनी अहम भूमिका निभाएं: विश्नोई

जैसलमेर. जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने अधिकारियों को कहा है कि वे संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं को तसल्ली के साथ सुनकर उसका निस्तारण कर उनको समय पर राहत पहुचाएं, ताकि सरकार की पारदर्शीए जबावदेही एवं संवेदनशीलता का संदेश लोगो तक पहुंचे। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरणों को समयसीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि परिवादी को इस पोर्टल का लाभ मिले। उन्होंने बैठक में विभागीय गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभागीय गतिविधियों में समय पर लक्ष्य अर्जित कर जिले का सर्वांगीण विकास कराएं। जिले के प्रभारी मंत्राी विश्नोई ने जिला कलक्ट्री सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक के दौरान यह बात कही। बैठक में जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, जिला कलक्टर आशीष मोदी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीना के साथ ही जिला अधिकारी उपस्थित थे।
अधिकाधिक कोविड वैक्सीन के टीके लगवाएं
प्रभारी मंत्री ने कोविड.19 वैक्सीन की चर्चा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक लोगों के वैक्सीन टीके लगवाएं, वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि वे पंचायती राज संस्थाओं के विकास योजनाओं की प्रभावी मोनिटरिंग करें एवं समय पर विकास कार्यों को चालू करके लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं। उन्होंने महानरेगा में समय पर कार्य स्वीकृत कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना मे समय पर आवासों का निर्माण कर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि वे जिले में गर्मी के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखें। उन्होंने मुख्यमंत्राी बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को समय पर इन घोषणाओं की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के की बात कही।
महानरेगा में सभी गांवों में स्वीकृत करें कार्य
जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे ने जैसलमेर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए प्रत्येक गांव में महानरेगा में कार्य अप्रेल एवं मई माह में स्वीकृत करने पर जोर दिया ताकि जॉबकार्डधारी को 100 दिन का रोजगार मिले। उन्होंने मूलाना, मोहनगढ़ एवं झिनझिनयाली के 132 केवी जीएसएस में अतिरिक्त विद्युत भार के लिए सिस्टम स्वीकृत कराने, पेयजल विभाग को गर्मियों में पेयजल आपूर्ति के लिए राज्य सरकार स्तर से अतिरिक्त वाहन एवं श्रमिकों की स्वीकृति कराने, पेयजल योजनाओं पर 15 से 16 घंटे विद्युत आपूर्ति की स्वीकृति कराने पर बल दिया।
विभागीय गतिविधियों की समय पर हो पालना
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने कहा कि जिले में कोविड.19 वैक्सीन लगाने की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभारी मंत्री ने विभागीय गतिविधियों के संबंध में जो दिशा निर्देश प्रदान किए हैं, उसकी अनुपालना समय पर सुनिश्चित करावें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायण सिंह चारण ने जिला परिषद की विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में यूआईटी सचिव अनुराग भार्गव, कांग्रेस नेता चौधरी के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Published on:
30 Mar 2021 10:34 pm
Also Read
View All