-हड़ताल 13वें दिन जारी
रामगढ़. क्षेत्र में आरएसएमएम पर चल रही ट्रक यूनियन की हड़ताल के तहत ट्रक यूनियन पदाधिकारी मंत्री शाले मोहमद से जैसलमेर सर्किट हाउस में मिले और अपनी समस्या बयां की। मंत्री शाले मोहम्मद ने जिला कलेक्टर से वार्ता कर ठेकेदार व जिला कलेक्टर से पुन: मीटिंग कर समस्या का हल निकालने का पूरा भरोसा दिया और हमेसा ट्रक यूनियन के साथ खड़े रहने की बात कही। गौरतलब है कि आर एस एम एम सोनू माइंस में बीते 15 वर्षों से डम्पर एंड डम्पर ट्रक यूनियन से करीब 350 से 400 ट्रक संबंधित है, जो कि सारे स्थानीय लोगों के है। उधर, कस्बे से 10 किमी दूर जैसलमेर रोड पर स्थित आरएसएमएम सोनू माइंस से जैसलमेर तक लाइम स्टोन ढुलाई में लगे स्थानीय ट्रक मालिकों की हड़ताल बारहवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को आरएसएमएम सोनू माइंस पर ट्रक यूनियन के शक्ति प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया, जिसमें जैसलमेर पुलिस उपाधीक्षक श्याम सुंदरसिंह, रामगढ़ थानाधिकारी महेंद्रसिंह खीचीएशाहगढ़ थानाधिकारी हजूर खान सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए।