जैसलमेर

Jaisalmer News- एक पखवाड़े में आएंगे एक लाख सैलानी, सत्तर करोड़ का होगा व्यवसाय

-स्वर्णनगरी में पर्यटन के सबसे बड़े ‘बूम’ की आहट-20 तारीख के बाद होटलें और रिसोटïर््स रहेंगे ‘हाउस फुल’

3 min read
patrika news

जैसलमेर . स्वर्णनगरी जैसलमेर में पर्यटन व्यवसाय अगले एक पखवाड़ा में धन की वर्षा करने वाला है। क्रिसमस और नववर्ष के मौके पर धोरों के बीच बसे जैसलमेर शहर में देशी-विदेशी सैलानियों का ‘बूम’ इस बार पूरे वेग से आने वाला है। इसकी आहट अभी से सुनाई देने लगी है। मौजूदा समय में शहर के प्रत्येक दर्शनीय स्थल के अलावा सम व खुहड़ी के रेतीले धोरों पर धमाल मचाते सैलानी नजर आ रहे हैं, वहीं आगामी 20 दिसम्बर के बाद 31 तारीख तक शहर के लगभग सभी होटलों व सम के रिसोटïर््स में ‘हाउस फुल’ की तख्तियां टंगनी निश्चित मानी जा रही है। पर्यटन व्यवसायी इस सबसे बड़े मौके का पूरी तरह से दोहन करने के लिए अपनी ओर से तैयारियों में जुट गए हैं।
लम्बी छुटिï्टयां बन रही मददगार
लगभग सभी प्रांतों में सर्दी की स्कूलों में 15 से 25 दिनों तक की होने वाली छुटिï्टयां जैसलमेर के पर्यटन के लिए बेहद अनुकूल साबित हो रही हैं। ये छुट्टियां 20-22 दिसम्बर से प्रारंभ हो जाएंगी। इसके साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि धुर दक्षिणी राज्यों से भी बड़ी तादाद में देशी सैलानी जैसलमेर पहुंचना प्रारंभ होंगे।पीत पाषाणों से निर्मित स्वर्णनगरी तथा सम के मखमली रेत के धोरों के बीच नए वर्ष का स्वागत करने के प्रति दुनिया भर के सैलानियों में आकर्षण निरन्तर बढ़ रहा है।एक अनुमान के अनुसार आगामी 15 से 20 दिनों में जैसलमेर के पर्यटन व्यवसायी 70 करोड़ रुपए तक का व्यवसाय करेंगे।
जोर-शोर से की जा रही तैयारियां
आगामी एक पखवाड़े के दौरान जैसलमेर शहर में आने वाले करीब एक लाख सैलानियों के मद्देनजर सभी पर्यटन व्यवसायी अपने तौर पर जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं। विशेषकर क्रिसमस ईव तथा नववर्ष के जश्न के मौके के लिए देश और दुनिया के स्वादों को संजोने के लिए बड़ी होटलों में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। ऐसे ही होटलों व रेस्टोरेंट्स के अलावा रिसोट्र्स में नृत्य-संगीत के कार्यक्रमों के लिए बाहर से स्तरीय कलाकारों को भी बुलाया जा रहा है।होटलों तथा रिसोट्र्स को भीतर व बाहर से रंगीन रोशनियों के साथ झाड़-फानूस से सजाया जा रहा है।
रेल-विमान सब फुल
इन दिनों के दौरान जैसलमेर से आने और जाने वाली सभी रेलों के साथ जयपुर व दिल्ली से आवाजाही करने वाले विमान में पूर्व में आरक्षण करवाए जाने के बाद अब नाममात्र को भी जगह नहीं बची है। हालांकि जैसलमेर आने वाले पर्यटक बड़े पैमाने पर निजी अथवा किराए का वाहन लेकर आते हैं। साथ ही जोधपुर , बीकानेर , जयपुर, उदयपुर , अहमदाबाद आदि शहरों से चलने वाली निजी बसों से भी सैलानी बड़ी तादाद में जैसलमेर आएंगे।

IMAGE CREDIT: patrika

फैक्ट फाइल -
-20 दिनों तक रहेगा पर्यटन बूम
-250 से ज्यादा होटलें जैसलमेर में
-70 से अधिक रिसोटर््स सम-खुहड़ी में
-10 लाख सैलानी प्रतिवर्ष आते हैं जैसलमेर

अच्छे व्यवसाय की पूरी उम्मीद
क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर जैसलमेर में सैलानियोंं के भारी तादाद में आने की संभावना है। प्री-बुकिंग भी अच्छी हुई है। इससे पर्यटन को सम्बल मिलेगा। हमारी ओर से सैलानियों को बेहतरीन सेवाएं सुलभ करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
-पुष्पेंद्र व्यास, रिसोर्ट व्यवसायी

बड़ा इवेंट, बड़ी तैयारियां
स्वर्णनगरी के लिए दिसम्बर का दूसरा पखवाड़ा विगत वर्षों से बड़ा इवेंट बन चुका है।जिसमें शरीक होने के लिए हजारों की संख्या में सैलानी आते हैं।ऐसे में सभी पर्यटन व्यवसायी तैयारियां भी उसी स्तर की करने की कोशिश करते हैं।यहां से सैलानी मधुर यादें लेकर लौटें, यही प्रयास रहता है।
-मेघराज परिहार, होटल व्यवसायी

समग्र अर्थव्यवस्था को सहारा
पर्यटन से केवल संबंधित लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे शहर की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलता है।आगामी दिनों के दौरान हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। सभी को मिलकर सैलानियों को संतुष्टिदायक सेवाएं देेने का प्रयास करना चाहिए।
-अनिल पंडित, टूरिस्ट गाइड

प्रामाणिक जानकारियां मिले
जैसलमेर भ्रमण पर आने वाले सैलानियों को यहां के इतिहास, कला व संस्कृति के विषय में प्रामाणिक जानकारी मिलनी चाहिए।इस दिशा में स्थानीय गाइड अहम भूमिका निभा सकते हैं। पर्यटकों की भारी आवक के बीच भी गाइडिंग की गुणवत्ता कायम रहनी चाहिए।
- गजेन्द्र शर्मा, टूरिस्ट गाइड

ये भी पढ़ें

Jaisalmer news- निराशाजनक…. चार साल में नहीं हो सका पूरी सरकार का ‘दीदार’- उपेक्षित रहा जैसलमेर
Published on:
15 Dec 2017 11:46 am
Also Read
View All