जैसलमेर

जवाहर नवोदय विद्यालय में कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Aug 17, 2018
rajasthan news
जवाहर नवोदय विद्यालय में कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

मोहनगढ़/जैसलमेर. मोहनगढ़ कस्बे में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 जुलाई तक किया जा रहा है। इसको लेकर विद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में 14 जवाहर नवोदय विद्यालय भाग ले रहे हैं। कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 14, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार की सुबह से ही अन्य जिलों से टीमों का पहुंचना शुरू हो गया था। प्रतियोगिता का शुभारम्भ शुक्रवार को प्रात:काल के समय किया गया। जिसकी अध्यक्षता सी. एम. सिंह प्राचार्य द्वारा की गई।

13 जिलों के 14 विद्यालय प्रतियोगिता में ले रहे हैं भाग

जवाहर नवोदय विद्यालय मोहनगढ़ में कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 13 जिलों के 14 विद्यालयों की टीमें भाग ले रही है। जिसमें जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, उदयपुर, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा प्रथम व बांसवाड़ा द्वितीय की टीमें शामिल हैं। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक व प्रतियोगिता प्रभारी नीरज सिंह नेगी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 14, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के बालकों के लिए आयोजित की जा रही है। जिसमें एथेलेटिक्स, क्रिकेट, खोखो व रस्सी कूद प्रतियोगिताएं शामिल हैं। जिसमें 14 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 374 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए चुना जाएगा।

Published on:
17 Aug 2018 04:13 pm