4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सम्पादकीय लिखा..
Play video

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सम्पादकीय लिखा..

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उनके श्रद्धांजलि देते हुए सम्पादकीय लिखा..
Google source verification

जयपुर

image

Chetan Singh

Aug 17, 2018

वाजपेयी जी नहीं रहे। जाना तो था। राजनीति में शुचिता की मशाल थे, बुझ गई। अब नहीं लौटेंगे वे दिन। अब कोई कवि हृदय नहीं आएगा राजनीति में, जो क्रान्तदर्शी भी हो और संवेदनशील भी। स्पष्टवादी भी हो, कभी पद से बंधकर जीया नहीं हो, सदा साधारण व्यक्ति बनकर रहा हो। आज देखो, हर नेता को सुरक्षा चाहिए। सुविधा चाहिए। देश के लिए, देशवासियों के लिए कौन अब चिंतित होगा।

हां, भाजपा नेताओं के बड़बोलेपन से वे प्रसन्न नहीं थे। एक से अधिक बार कहा होगा कि ‘यह हमारा दुर्भाग्य है।’ बड़े लोग समय से पहले पैदा होते हैं, चले जाते हैं और जब समय आता है तब बहुत याद आते हैं। वे ऐसे कूटनीतिज्ञ थे, जिनकी बात का हर पक्ष विश्वास भी करता था और लोहा भी मानता था। वे लोकतंत्र के कुरुक्षेत्र को खाली कर गए। वाजपेयी जी राजनीति की एक ऐसी गीता लिख गए, जिसको पढ़ने वाला अर्जुन राजनीति में कब जन्म लेगा, समय तय करेगा।

 

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़