अखिल विश्व गायत्री परिवार तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया।
जैसलमेर. अखिल विश्व गायत्री परिवार तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में 60 से अधिक निजी और राजकीय विद्यालयों में कक्षा 5 से 12 तक आयोजित की गई, जिसमे जिले के लगभग 5800 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा संयोजक जयनंदन रॉय ने बताया कि जल्दी ही परिणाम घोषित किये जाएंगे। केन्द्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल जैसलमेर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के कक्षा 5 वीं से १२वीं तक के 365 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यवाहक प्राचार्य केशव खण्डेलवाल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। परीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार से गायत्री पीठ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। पर्यवेक्षक मोहित कुमार ने परीक्षा का अवलोकन किया।
भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता
पोकरण. स्थानीय तखत आदर्श विद्या मंदिर में गरुवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी प्रतापसिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा में कुल 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा प्रभारी कुंभाराम ने भारतीय संस्कृति व परीक्षा के उद्देश्य से अवगत करवाया। प्रधानाध्यापक डॉॅ.ओमप्रकाश माली व देवीसिंह राठौड़ ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। (का.सं.)
रामदेवरा. स्थानीय श्री बाबा रामदेव विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी नीलेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 69 विद्यार्थियों ने भाग लिया। केन्द्राधीक्षक भागीरथ सिन्हा ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
पुस्तक का विमोचन
जैसलमेर. ग्रामीण विकास मत्रालय भारत सरकार के अधीन एसबीआई आर सेटी में गुरुवार को राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन नगरपरिषद जैसलमेर के तहत 6 दिवसीय जनरल इडीपी का आगाज व महिला टेलर प्रशिक्षण का समापन हुआ। आरसेटी के वार्षिक प्रतिवेदन 2017-18 की पुस्तक का विमोचन आरएएस पवन कुमार कमिश्नर नगरपरिषद जैसलमेर व एनयूएलएम अधिकारी ललित लोढा, मंगलाराम चौधरी, आरसेटी निदेशक जगदीश नारायण, कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। पवन कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को वर्तमान समय में स्वरोजगाार की ओर से अपने हुनर व कौशल का विकास कर अपनी आय में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने बताया कि स्वरोजगार ही स्वयं का और साथ ही दूसरों को भी रोजगार से जोडऩे का कार्य करता है। उन्होंने अनुभव भी प्रशिक्षणार्थियों के साथ साझा किए और कहा कि कैसी भी मुसीबत आए हार नही माननी चाहिए। आरसेटी के निदेशक जगदीश नारायण ने प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास का महत्व समझाया। आरसेटी जैसलमेर विभिन्न उद्यमियों की प्रतिभाओं को निखार के सबके सामने लाने में बडी भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम समन्वयक ओम कंवर भाटी ने बताया कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा कौशल विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। कार्यक्रम में साबिर अली, कार्यालय सहायक आरसेटी, शम्भुराम व प्रशिक्षण प्रदाता राजकुमारी ने योगदान किया।