जैसलमेर

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लाभार्थियों के भुगतान नही करने वाले चिकित्सा अधिकारियों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई

‘लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि का अविलम्ब ऑनलाइन भुगतान करें’ -स्वास्थ्य भवन में ब्लॉक जैसलमेर की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन
2 min read
Aug 08, 2018
Organizing a monthly review meeting of Jaisalmer Block
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लाभार्थियों के भुगतान नही करने वाले चिकित्सा अधिकारियों के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई

जैसलमेर. जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत लाभान्वित समस्त लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि का ऑनलाइन भुगतान समय पर प्रदान करने व मुख्यमंत्री राजश्री योजना के शेष रहे भुगतान को भी अविलम्ब लाभार्थियों को भुगतान कर शून्य करने की जरूरत है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएल बुनकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लाभार्थियों के समस्त भुगतान नही करने वाले चिकित्सा अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य भवन स्थित सभागार में आयोजित ब्लॉक जैसलमेर की मासिक समीक्षा बैठक में सेक्टर के चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं एएनएम उपस्थित थी । डॉ. बुनकर द्वारा क्षेत्र में संचालित समस्त विभागीय गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की बिन्दुवार समीक्षा की गई । उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र में समस्त विभागीय गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन करने तथा कार्ययोजना अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों की शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को परिवार कल्याण एवं टीकाकरण के क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों की शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिए और विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की निर्धारित प्रपत्रों में समय पर रिपोर्टिग भिजवाने की बात कही। स्वास्थ्य सूचकांको में लक्ष्य अनुरूप उपलब्धि अर्जित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एएनएम को अपने कार्यक्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता व साफ सफई के प्रति जागरुकता के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्षय रोगियों का ऑनलाइन पंजीयन करवाने एवं समुचित उपचार प्रदान करने तथा लक्ष्य अनुरुप बलगम के नमूनों की जांच करने के निर्देश दिए। डॉ. एमडी सोनी ने मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कार्ययोजना के अनुरूप सत्र आयोजित कर वंचित बच्चों का टीकाकरण सुनिष्चित करने के निर्देश दिए।

धरना 13 से
रामगढ़. नवसृजित तनोट पंचायत के विकास कार्यों में हुए फर्जीवाड़े की जांच की मांग लेकर तनोट निवासी श्रवण कुमार की ओर से 13 अगस्त से राजस्व उप तहसील रामगढ़ के सामने धरना दिया जाएगा। इस संबंध में श्रवण कुमार निवासी तनोट ने जिला कलेक्टर को सूचना दे दी है।

Published on:
08 Aug 2018 08:35 pm