जैसलमेर

स्नेह मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन

स्नेह मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन

less than 1 minute read
Oct 01, 2021
स्नेह मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन

जैसलमेर. आशियाना म्यूजिकल ग्रुप की ओर से जैसलमेर शहर स्थित एक रेस्टोरेंट में कलाकार स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथि विक्रमसिंह नाचना, जिलापरिषद सदस्य अंजना मेघवाल, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अमीन खान, गु्रप कैप्टेन मुकेश पुरोहित एयरफोर्स व्यवसायी अर्जुनशाह चांडक, शिक्षाविद ब्रजमोहन रामदेव, मनीषा पांड सीइओ जयपुरी सामान ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान संगीत से जुड़े कई कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण बिस्सा, अल्लाह बक्श खान, कमलेश व्यास, डॉ. सज्जन खान, रघुवीरसिंह गहलोत, लोकेश गोस्वामी को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में उपस्थित गणमान्य कलाकारों एवं संगीत में विशेष योगदान देने पर गोपाल श्रीपत, बाबूलाल शर्मा, आनंद जगाणी, मोहन खान, मानसिंह देवड़ा, खेमचंद, मंजू वासू, जयप्रकाश हर्ष, शोभा हर्ष, शोभा भाटिया व सिंकंदर शेख का सम्मान किया गया। इस दौरान आशियाना म्यूजिकल गु्रप के कलाकारों की ओर से संगीतमय प्रस्तुतियां दी गई। नृत्य कलाकार आवड़ सैन, मेहमान कलाकार शर्मिला अनिल, गु्रप सदस्य सुनील मराठे, इमरान हसन, शाहरुख खान, धर्मेंद्र पुरोहित, मुकद्दर गाड़ीवान, साहिल खान, उमाशंकर, परमानंद सोनी आदि ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। गु्रप सदस्य तुलसीदास राठौड़ ने सहयोग दिया।

Published on:
01 Oct 2021 07:41 am
Also Read
View All