जैसलमेर

दादा-दादी व नाना-नानी सम्मेलन का आयोजन

दादा-दादी व नाना-नानी सम्मेलन का आयोजन

less than 1 minute read
Aug 21, 2021
दादा-दादी व नाना-नानी सम्मेलन का आयोजन

जैसलमेर. आदर्श शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक जैसलमेर में दादा-दादी व नाना-नानी सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजकुमार बंसल शिश ुवाटिका प्रमुख जोधपुर प्रांत थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बृजमोहन रामदेव अध्यक्ष आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर, भंवरलाल कुमावत अध्यक्ष आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल भीमसिंह भाटी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया। शिशु वाटिका की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। माध्यमिक भाग के प्रधानाचार्य बीरमाराम ने अतिथियों का परिचय करवाया गया। राजकुमार बंसल की ओर से शिशु वाटिका की 12 व्यवस्थाओं की जानकारी करवाई गई। प्राथमिक भाग के प्रधानाचार्य दामोदर गर्ग ने सभी आगंतुक मेहमानों का आभार जताया। कार्यक्रम में आदर्श विद्या मंदिर भाटिया बगीची के प्रधानाचार्या गीता पंवार, खुईयाला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य द्वारकाराम जिला शिशु वाटिका प्रभारी और नगर में संचालित होने वाले चारों विद्या मंदिरों के सभी स्टाफ का सहयोग रहा। संचालन शिशुवाटिका प्रभारी नरेंद्रकुमार मेहरड़ा ने किया।

Published on:
21 Aug 2021 08:32 pm
Also Read
View All