रामगढ़ के सोनू रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक अनियंत्रित ट्रक के प्लेटफॉर्म से सीधे रेल पटरी पर गिर जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि घटना के समय ट्रक खाली था और इस हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित है, जिसे कोई चोट नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खाली होने के बाद प्लेटफॉर्म के रास्ते वापस लौटते समय अचानक ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रैक को सुचारू करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

रामगढ़. सोनू रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक ट्रक रेलवे प्लेटफॉर्म से अनियंत्रित होकर नीचे रेल लाइन पर जा गिरा। घटना के दौरान ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक खाली होने के बाद प्लेटफॉर्म से होकर वापस जा रहा था। इस दौरान अचानक नियंत्रण खो बैठा और प्लेटफॉर्म से नीचे रेल पटरी पर जा गिरा। रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रक को हटाने एवं रेल मार्ग को सुचारू करने के लिए रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ट्रक को सुरक्षित तरीके से हटाने के प्रयास में जुटा हुआ है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
तनोट से जैसलमेर की ओर जा रही एक कार पारेवर और मोकला के बीच आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। हादसे में कार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में सुरेन्द्र पुत्र भगवानाराम, नरेन्द्र पुत्र मानाराम, यशोदा देवी पत्नी भगवानाराम, भगवानाराम पुत्र गोविन्दराम तथा मोहित पुत्र मनोज शामिल हैं। सभी घायल नोखामंडी (बीकानेर) के निवासी बताए गए हैं। उसी दौरान मौके पर पहुंचे भाजपा नेता वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने घायलों को अपनी गाड़ी से जैसलमेर के जवाहर चिकित्सालय पहुंचाया। जहां सुरेन्द्र पुत्र भगवानाराम कुमावत (17 वर्ष), निवासी नोखामंडी, बीकानेर को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
लाठी कस्बे से केरालिया जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के पास उखड़ी सड़क पर वाहनों के फंसने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी एक कार, लोडिंग टेक्सी सहित कई वाहन फंस गए।जिन्हें ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। लगातार फंस रहे वाहन और रेलवे विभाग कि से सामाधान नहीं करने से रेलवे विभाग के खिलाफ वाहन चालकों में रोष व्याप्त है। गौरतलब है कि रेलवे विभाग की ओर से रेलवे ट्रैक की गिट्टी की गहराई तक सफाई, जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा ट्रैक की मजबूती बनाए रखने के उद्देश्य से डीप स्क्रीनिंग कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य के दौरान रेलवे फाटक पर सड़क का हिस्सा तोडा गया, लेकिन मरम्मत नहीं होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। रविवार को भी कार, लोडिंग टेक्सी सहित कई वाहन कंक्रीट में फंस गए।