जैसलमेर

प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर का अवलोकन, अभिभूत हो उठा भविष्य

प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर का अवलोकन, अभिभूत हो उठा भविष्य
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2021, 4:29 PM IST
प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर का अवलोकन, अभिभूत हो उठा भविष्य
प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर का अवलोकन, अभिभूत हो उठा भविष्य

जैसलमेर. प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत पंचायत समिति फतेहगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत तोगा मुख्यालय पर बुधवार को आयोजित शिविर इस मायने में ख़ास रहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिविर अवलोकन की तमन्ना पूरी हुई। इन विद्यार्थियों की जिन्दगी में यह पहला मौका था जब उन्होंने इस तरह के किसी सरकारी शिविर को करीब से देखा और सरकारी काम.काज तथा इनके तौर.तरीकों से रूबरू हुए। हुआ यूं कि विकास अधिकारी डॉ. प्रदीप धनदे विद्यालय अवलोकन के दौरान सातवीं कक्षा में पहुंचे तो वहां बच्चों ने प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर के बारे में कई जिज्ञासाएं व्यक्त की और सकुचाते हुए शिविर का अवलोकन करने की दिली इच्छा जाहिर की। इस पर विकास अधिकारी कक्षा के सभी विद्यार्थियों को अपने साथ शिविर में लगे गए और विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित काउन्टरों का अवलोकन कराया। विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों तथा शिविर के दौरान संपादित होने वाले कार्यों के बारे में सरल भाषा में समझाया। विभिन्न प्रकार की भर्तियों, नौकरियों के अवसरों, उच्च शिक्षण एवं प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए संचालित सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों, छात्रवृत्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए सहायता, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन आदि के बारे में भी बताया गया।शिविर के दौरान शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई, विकास अधिकारी डॉ. प्रदीप धनदे, तहसीलदार मादाराम पटेल, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता प्रभुरामए स्थानीय अध्यापक ललित कुमार व सुनील कुमार ने बच्चों को शिविर की जानकारी प्रदान की और शिविर गतिविधियों को लेकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Updated on:
2 Dec 2021, 4:29 PM IST
Published on: