जैसलमेर

कोविड सेंटर में उपलब्ध कराए ऑक्सीजन सिलेंडर

कोविड सेंटर में उपलब्ध कराए ऑक्सीजन सिलेंडर
less than 1 minute read
May 28, 2021
कोविड सेंटर में उपलब्ध कराए ऑक्सीजन सिलेंडर
कोविड सेंटर में उपलब्ध कराए ऑक्सीजन सिलेंडर

जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिशन ऑक्सीजन के अन्तर्गत जगानी पंचायत भवन में चल रहे कॉविड सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडर कोविड सेंटर प्रभारी कमल आचार्य को सुपुर्द किए। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने बताया कि गत दिनों केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के जैसलमेर प्रवास पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों की ओर से जगानी पंचायत भवन में चल रहे कॉविड सेंटर का निरीक्षण किया था, वहां कि व्यवस्था की पूरी जानकारी लेने के बाद उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। जगानी पंचायत भवन में चल रहे कोविड सेंटर वॉलिंटियर्स की ओर से ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की गई थी। इस पर भाजपा जिला संगठन की ओर से दो सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। ऑक्सीजन सिलेंडर कोविड सेंटर प्रभारी कमल आचार्य एवं वॉलिंटियर्स आशीष व्यास, एडवोकेट विपिन व्यास, सुमित बल्लाणी, अमित ओझा, गिरिराज बिस्सा, नवीन शर्मा को सुपुर्द करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने कहा कि जगानी पंचायत भवन में चलाए जा रहे कोविड सेंटर की व्यवस्था सराहनीय है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुशील व्यास, जिला मंत्री कंवराजसिंह चौहान, जिला मंत्री महेंद्र तंवर, मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित, महामंत्री जितेंद्र भूतड़ा, भवानीसिंह भाटी, युवा मोर्चा के जिला सेवा प्रभारी उदयसिंह भाटी बडोडा गांव उपस्थित थे।

Published on:
28 May 2021 08:17 pm