जैसलमेर

राजस्थान में शादी से लौटते समय पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Rajasthan Road Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2024, 10:08 AM IST
huma_angel.jpg

रामगढ़ (जैसलमेर) । Rajasthan Road Accident: थाना क्षेत्र के तुलछसिंह की ढाणी के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस तलाश व मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार कुछड़ी निवासी जुगलराम (29) अपने 4 वर्षीय पुत्र विजय के साथ मंगलवार की देर शाम मोटरसाइकिल से नगा से पारेवर गांव की तरफ जा रहा था।

हादसे के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर भागा
इस दौरान तुलछसिंह की ढाणी के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर भाग गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को जैसलमेर के जवाहर चिकित्सालय पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान दोनोंं की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण मोर्चरी के आगे एकत्रित हो गए।

शादी समारोह में शरीक होने के लिए कुछड़ी गांव से गया था
परिजनों ने रामगढ़ पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश की मांग की। पुलिस ट्रैक्टर व चालक की तलाश कर रही है। बुधवार की शाम तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया था। पुलिस के अनुसार मृतक जुगलराम पारेवर गांव में एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए कुछड़ी गांव से गया था। पारेवर से वह बाइक पर अपने ननिहाल नगा गया और वापिस पारेवर जाते समय तुलछसिंह की ढाणी के पास हादसा हुआ। जुगलराम मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।

Published on: