जैसलमेर

पंचायत आम चुनाव.2020: मतदान अधिकारियों को दिया निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण

-मोहनगढ़ क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों के पंच व सरपंच के चुनाव 10 अक्टूबर को

2 min read
Sep 25, 2020

जैसलमेर. पंचायत समिति मोहनगढ़ क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों में चतुर्थ चरण में पंच व सरपंच के चुनाव 10 अक्टूबर को प्रात: 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होंगे। पंच व सरपंच के चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी-प्रथम ने एसबीके राजकीय महाविद्यालय में आयोजित निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण को प्राप्त किया। इसके साथ ही इस दौरान पंचायत चुनावों के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी निर्वाचन सम्बन्धी सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी विश्नोई ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया एवं उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचन नियमों एवं निर्देशों की अक्षरश: पालना करते हुए पंच व सरपंच के चुनाव सम्पादित करने की बात कही।
निष्पक्ष रखें व्यवहार, आतिथ्य न स्वीकारें
उन्होंने रिटर्निंग एवं अन्य मतदान अधिकारियों को कहा कि वे अपना व्यवहार पूर्ण रूप से निष्पक्ष रखें। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान लोगों को भी उनके निष्पक्ष व्यवहार के प्रति विश्वास हो। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नहीं करने की हिदायत दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से रिटर्निंग अधिकारियों को सरपंच एवं पंच के नाम निर्देशन के सम्बन्ध में सभी पहलूओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं उन्हें पंच व सरपंच के निर्वाचन प्रक्रिया के बारें में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण के दौरान सैद्धान्तिक के साथ ही ईवीएम के प्रायोगिक प्रशिक्षण में भी उनकों पारंगत होने के निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जो गाईडलाईन जारी की गई हैं, उसकी पालना भी करने के निर्देश दिए।
मार्गदर्शिका का करे अध्ययन
प्रशिक्षण प्रभारी एवं उपायुक्त उपनिवेशन देवाराम सुथार ने भी पंच.सरपंच के निर्वाचन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण नियमों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान दक्ष प्रशिक्षक एवं सह आचार्य कैलाशदान रतनूए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बलवीर तिवारीए व्याख्याता रामाराम व विजय बल्लाणी ने पावर पॉईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक पहलू एवं नियमों के बारें में अवगत कराया।

Published on:
25 Sept 2020 09:26 am
Also Read
View All