जैसलमेर

जैसलमेर में बनेगा पेनोरमा और लैब

राज्य के परिवर्तित बजट 2024-25 के वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान सीमावर्ती जैसलमेर जिले के पोकरण में 1000 मेगावाट का सोलर पार्क स्थापित किए जाने की घोषणा की गई है वहीं जैसलमेर में कला और संस्कृति का पक्ष उभारने के लिए यहां पेनोरमा बनाए जाने का निर्णय भी किया गया है।

less than 1 minute read
Jul 30, 2024

राज्य के परिवर्तित बजट 2024-25 के वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान सीमावर्ती जैसलमेर जिले के पोकरण में 1000 मेगावाट का सोलर पार्क स्थापित किए जाने की घोषणा की गई है वहीं जैसलमेर में कला और संस्कृति का पक्ष उभारने के लिए यहां पेनोरमा बनाए जाने का निर्णय भी किया गया है।

जैसलमेर क्षेत्र को मिली सौगातें

  • जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी के पैतृक निवास वाले गांव पूनमनगर में वर्तमान में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किए जाने की घोषणा की गई है।
  • खडाल क्षेत्र के ही रायमला गांव में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में क्रमोन्नत करने की घोषणा भी राज्य के परिवर्तित बजट में की गई है।
  • जैसलमेर में पेनोरमा का निर्माण करवाया जाएगा। पूर्व ेमें जिले के रामदेवरा में बाबा रामदेव पेनोरमा का निर्माण करवाया हुआ है।
  • प्रदेश के 11 जिलों में खनन संबंधी उद्यमिकों को पेड सेम्पलिंग की सुविधा के लिए लैब स्थापित करने की घोषणा की गई है। इन जिलों में जैसलमेर शामिल है। सभी लैब्स को एनएबएल से प्रमाणित भी करवाया जाएगा।
  • सरकार ने प्रत्येक जिले में नवीनतम तकनीकी आधारित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक के संचालन के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसके तहत जैसलमेर भी लाभान्वित होगा।
  • नगरीय निकायों में जन सुविधा के कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण रूप से सम्पादित करने के लिए जिला नगरीय आयुक्त को नगरीय निकायों में लगाया जाएगा। इस तरह से जैसलमेर में जिला नगरीय आयुक्त का पद सृजित होगा।
Published on:
30 Jul 2024 11:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर