-ग्रामीणों व दमकल के सहयोग से आग पर पाया काबू
मोहनगढ़. नहरी क्षेत्र में आए ग्राम डिग्गा से लगभग तीन किमी दूर 6 डिजीएम में गुरूवार को वन क्षेत्र में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। वन क्षेत्र में उगे लगभग दस फीट तक के पेड़ पौधे व झाडिय़ा जल गई। लगभग 100 बीघा क्षेत्र में पेड़ पौधे व झाडिय़ां जल कर राख हो गई। मोहनगढ़ पुलिस थाने में सूचना दी गई। मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी अरूण कुमार के निर्देश पर नेहड़ाई पुलिस चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल हरीराम, कांस्टेबल अलसाराम, होमगार्ड के जवान बीरमा मौके पर पहुंचे। उधर, वन विभाग को सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी इन्द्राजसिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। दमकल को सूचना दी गई। दमकल पहुंचने से पहले तक ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। था। दमकल के पहुंचने के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
वन विभाग को आवंटित है भूमि
नहरी क्षेत्र के डिग्गा से लगभग तीन किमी आगे 6 डीजीएम में आई वन भूमि आग लगने से पेड़ पौधे व झाडिय़ां जल कर राख गए। इस क्षेत्र में भी नहरी पानी की झील भी है। वहीं यह भूमि नहर विभाग को आवंटित की गई। जिस पर वन विभाग द्वारा किसी प्रकार के पेड़ पौधे नहीं लगाए गए है। बल्कि अपने उगे पेड़ पौधे व झाडिय़ा ही है। वन क्षेत्र होने के कारण गायए बकरियां, भेड़ें आदि चरने के लिए आती रहती है। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान बड़ी संख्या में पशु भी इस क्षेत्र में थे, जिन्हें पुलिस प्रषासनए वन विभाग के कार्मिकों व ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया। आग बुझाने के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी इकाई 6 इन्द्राजसिंह, नेहड़ाई पुलिस चौकी प्रभारी हरीराम, कांस्टेबल अलसारामए होम गार्ड के जवान बीरमाराम, समाजसेवी नारायणसिंह अर्जुना, कालूसिंह, बाबूराम भील, सवाईसिंह, वनकर्मी उम्मेदसिंह ने सहयोग किया।
कारणों का नहीं चला पता
नहरी क्षेत्र के डिग्गा के पास वन भूमि पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं खाली भूमि होने के कारण इस क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बीजाई करने की सिलसिला पिछले कई सालों से चल रहा है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि खाली जमीन होने के कारण किसी ने वन क्षेत्र में आग लगाई हो। जिससे यह जमीन पेड़ पौधों व झाडिय़ों रहित हो जाए, जिससे आने वाले दिनों में जमीन पर कब्जा कर बीजाई कर सके। यह ऐसे क्षेत्र में लगी है। जहां पर उसके आसपास नहरी पानी की झील बताई जा रही है। हालांकि अभी क्षेत्र में लगी आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस और वन विभाग की टीम कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।