जैसलमेर

पोकरण में बनेगा परशुराम चौक, लगेगी प्रतिमा

भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूजे जाने वाले जन-जन के आराध्य देव भगवान परशुराम के नाम पर पोकरण में एक चौक का नामकरण किया जाएगा।

less than 1 minute read
Nov 17, 2024

भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूजे जाने वाले जन-जन के आराध्य देव भगवान परशुराम के नाम पर पोकरण में एक चौक का नामकरण किया जाएगा। साथ ही यहां उनकी प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इसके लिए नगरपालिका की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। गौरतलब है कि नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक शनिवार को आयोजित हुई थी। क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी के मुख्य आतिथ्य, पालिकाध्यक्ष मनीष पुरोहित की अध्यक्षता, उपाध्यक्ष संजना चंदेल के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित बैठक में कस्बे के विकास व सौंदर्यकरण के कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कस्बे में एक चौक का नामकरण भगवान परशुराम के नाम से करने और उनकी प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव लिया गया। जिसका सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया और प्रस्ताव पारित किया गया। जिसके बाद पालिका की ओर से इस संबंध में कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही चौक के नामकरण, यहां विकास कार्य व प्रतिमा लगाने को लेकर कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

यहां लगेगी प्रतिमा

पालिकाध्यक्ष मनीष पुरोहित ने बताया कि भगवान परशुराम के नाम से कस्बे में एक चौक का नामकरण कर उनकी प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। जिसके अंतर्गत पंचायत समिति सांकड़ा कार्यालय के आगे स्थित मैदान का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां मैदान में एक आकर्षक चौक बनाया जाएगा। जिसका भगवान परशुराम के नाम से नामकरण कर उनकी प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

Published on:
17 Nov 2024 10:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर